ई-रिक्शाओं के कारण बाजार में जाम से नागरिक परेशान

ई-रिक्शाओं के कारण बाजार में जाम से नागरिक परेशान
थानाभवन। थानाभवन के मुख्य बाजार में ई-रिक्शाओं की समस्या ने जाम की स्थिति पैदा कर दी है। इसके चलते व्यापारियों के व्यापार प्रभावित हो रहे हैं, और पैदल चलने वाले ग्राहक भी इस जाम से तंग आ चुके हैं। विशेष रूप से, स्कूल की छुट्टियों के समय यह जाम छात्रों के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है।

इस परेशानी से निजात पाने के लिए, यदि मुख्य मार्ग से अटैच मदरसे वाले मार्ग पर ई-रिक्शाओं का संचालन एकतरफा (वन-वे) किया जाए, तो यह समस्या हल हो सकती है। शाम के समय जब नगर में पुलिस गश्त करती है, जाम के कारण पुलिस भी आसानी से निकल नहीं पाती है।

व्यापारियों ने कई बार पुलिस अधिकारियों से वन-वे की व्यवस्था की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *