वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का 39वाँ जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का 39वाँ जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

कैराना: सोमवार को कस्बे के पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित चौधरी सिताब सिंह के आवास पर पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक सुधीर चौधरी का 39वाँ जन्मोत्सव भव्य उत्सव के साथ मनाया गया। सुधीर चौधरी का जन्म 1986 में हुआ था। उनके पिता चौधरी सिताब सिंह एक प्रमुख समाजसेवी थे, और उनके बड़े भाई गुरदीप चौधरी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।

सुधीर चौधरी ने पत्रकारिता में ऊँचा मुकाम हासिल किया है और उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से गरीबों और मजलूमों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने लम्बे समय तक मीडिया सेंटर कैराना के अध्यक्ष के रूप में पत्रकार साथियों का मार्गदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप, वे चुनाव जीतकर पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष बने। वर्तमान में, वे पत्रकार संगठन के संरक्षक के रूप में सभी पत्रकारों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

सुधीर चौधरी कैराना से दैनिक जागरण समाचार पत्र के संवाददाता हैं और उन्हें सरल स्वभाव तथा उत्कृष्ट चरित्र का व्यक्ति माना जाता है। वह पत्रकारों के उत्पीड़न की रोकथाम के लिए कई बार आवाज़ उठा चुके हैं।

सुधीर चौधरी के 39वें जन्मोत्सव पर उन्हें पत्रकारों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्र के लोगों से भी शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *