भाजपा कैराना नगर अध्यक्ष अतुल मित्तल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
भाजपा कैराना नगर अध्यक्ष अतुल मित्तल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कैराना। भारतीय जनता पार्टी कैराना के लोकप्रिय नगर अध्यक्ष एडवोकेट अतुल मित्तल का जन्मदिवस सोमवार को उनके आवास पर बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अतुल मित्तल के संगठन के प्रति समर्पण, सरल स्वभाव एवं सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिल रही है।
इस अवसर पर श्री आलोक चौहान, एडवोकेट अरुण प्रकाश राय, प्रदीप राणा, राकेश गोयल, नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में दीपक कुमार चंद्रा, जिला महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा (भाजपा), शामली ने एडवोकेट अतुल मित्तल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रार्थना की।





















































