कोतवाली कैराना को मिले तेजतर्रार कोतवाल, अपराधियों में मचा खौफ

कोतवाली कैराना को मिले तेजतर्रार कोतवाल, अपराधियों में मचा खौफ

कैराना। कोतवाली कैराना में नव नियुक्त कोतवाल सतीश कुमार ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
कोतवाल सतीश कुमार अपनी सख्त कार्यशैली, ईमानदार छवि और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके आगमन से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, जबकि अपराधियों में खौफ का माहौल बताया जा रहा है।
कार्यभार संभालने के बाद कोतवाल सतीश कुमार ने कहा, “अपराधियों की अब खैर नहीं। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की सुरक्षा और न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
स्थानीय लोगों ने भी नए कोतवाल के आगमन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा।