पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

कैराना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के राजनीतिक योगदान और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव के संदेश के रूप में मनाया। इस दौरान

कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं।