शहर और राज्य – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in News Portal Wed, 15 Apr 2026 16:49:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/wp-content/uploads/2025/04/The_Great_India_News_And_Directory_Logo_.png शहर और राज्य – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in 32 32 वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/15/meritorious-students-were-honored-at-the-annual-festival/ Wed, 15 Apr 2026 16:48:45 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6510 Read More]]>

🎯 वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

📍 कैराना (शामली)

एस. एन. जु. हाई स्कूल, कैराना में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, नाटक, कविता व भाषण के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। अंत में सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

]]>
अम्बेड़कर जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/14/essay-writing-competition-organized-on-the-eve-of-ambedkar-jayanti/ Tue, 14 Apr 2026 03:29:53 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6505 Read More]]>

अम्बेड़कर जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

कैराना। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेड़कर की जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार, प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने डॉ० अम्बेड़कर के चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित किये। विद्यालय निदेशक ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवनवृत्त पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता हिन्दी वं अंग्रेजी में आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग में निबंध के शीर्षक कक्षा-03 में ‘माईसेल्फ’ कक्षा-04 में ‘माई कन्ट्री’ कक्षा-05 में इम्पोरटेन्स ऑफ इंग्लिश, जूनियर वर्ग कक्षा-06 से 08 में, ‘जलियावाला बाग’ सीनियर वर्ग कक्षा-09 में ‘समय का महत्व’ कक्षा-10 में ‘विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व कक्षा-11 में ‘जीवन में खेल का महत्व’ तथा कक्षा-12 में ‘परिश्रम का महत्व निश्चित किये गये। छात्र-छात्राओं ने सुन्दर भाषा-शैली एवं सुन्दर सुलेख में पूर्ण मनोयोग से निबन्ध लेखन किया। प्रतियोगिता आयोजन में प्रशान्त शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रदीप कौशिक, अंकित चौहान, अजेन्द्र सिंह, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, अमित तोमर, अमित ठाकुर, अजीत सिंह, ममता शर्मा, मरियम सिद्दिकी, आरती शर्मा, लीना, रीतू, मीनू, परमजीत कौर, ऊषा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

]]>
भारत की महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन की खबर सामने आई है। उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/12/news-has-emerged-regarding-the-passing-of-indias-legendary-playback-singer-asha-bhosle-her-demise-has-sent-a-wave-of-grief-through-the-music-world/ Sun, 12 Apr 2026 08:50:02 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6499 Read More]]>

🎙 संगीत जगत से दुखद खबर
भारत की महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन की खबर सामने आई है। उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


मुंबई से आई खबर के अनुसार, मशहूर गायिका आशा भोसले का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में गहरा दुख छा गया।
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी, मराठी, बंगाली सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। उनकी आवाज़ में गाए गए गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
उन्होंने R. D. Burman जैसे महान संगीतकारों के साथ मिलकर कई सुपरहिट गीत दिए। उनके गानों में रोमांस, दर्द, और मस्ती हर तरह की भावना झलकती थी।
🏆 सम्मान और उपलब्धियां
पद्म विभूषण से सम्मानित
कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान
💔 श्रद्धांजलि
देशभर के कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
🙏 अंतिम शब्द
आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी मधुर आवाज़ हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।

]]>
महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/grand-social-event-organized-on-maharishi-kashyap-jayanti/ Sat, 11 Apr 2026 13:32:35 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6492 Read More]]>

महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन

 

कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमकेबी महासभा के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा प्रमुख दीपक कुमार बालान एवं चौधरी लोकेंद्र कश्यप द्वारा फीता काटकर किया गया, वहीं दीप प्रज्ज्वलन महासचिव माः विजयपाल एवं योगाचार्य पुष्पेंद्र कश्यप द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता अतर सिंह कश्यप ने की तथा संचालन जितेंद्र कश्यप ने किया।


इस अवसर पर हरियाणा से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा एवं शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा प्रमुख दीपक कुमार बालान ने भगवान महर्षि कश्यप एवं गुरु कालूबाबा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को शिक्षित एवं संगठित होने पर भी विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम आयोजक डॉ. सोनू कश्यप द्वारा अपनी टीम के साथ सभी अतिथियों का माला एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान डॉ. सोनू कश्यप, चौधरी लोकेंद्र कश्यप, योगाचार्य पुष्पेंद्र कश्यप, मास्टर विजयपाल कश्यप, रेखा चौहान, उषा कश्यप, कमल कश्यप, जितेंद्र कश्यप, अतर सिंह कश्यप, मोनू कश्यप, गोविंद कश्यप, नितिन, अनुभव, डॉ. रवि कश्यप, जोगिंदर कश्यप, सारिका कश्यप, बलेश कश्यप, डॉ. बबीता कश्यप, मुनेश कश्यप, सीमा कश्यप, नीरज गुर्जर, आकाश कश्यप, शुभम कश्यप, दीपांशु कुमार, शिवा कश्यप, संजीव कश्यप सहित भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

]]>
क्षतिग्रस्त पुलिया को भूल गया तहसील व पालिका प्रशासन, राहगीर हलकान https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/tehsil-and-municipal-administrations-neglect-damaged-culvert-commuters-face-hardship/ Sat, 11 Apr 2026 13:28:03 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6487 Read More]]>

क्षतिग्रस्त पुलिया को भूल गया तहसील व पालिका प्रशासन, राहगीर हलकान

कैराना। तहसील व नगरपालिका प्रशासन तीतरवाड़ा मार्ग पर स्थित गंदे नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पुलिया को भूल गया है, जिससे मार्ग पर वाहनों एवं पैदल राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है।
तीन दिन पूर्व नगरपालिका व तहसील प्रशासन के द्वारा कस्बे के तीतरवाड़ा मार्ग पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान जेसीबी मशीन से नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया था। टीम ने कुछ अतिक्रमणकारियों के सामान को भी जब्त कर लिया था। ध्वस्तीकरण के दौरान बिस्मिल्लाह मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले के ऊपर बनी पुलिया भी जेसीबी मशीन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह पुलिया पिछले तीन दिनों से क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते वाहनों व पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने तहसील व नगरपालिका प्रशासन से पुलिया को दुरुस्त कराकर आवागमन को सुचारू किये जाने की मांग की है।

 

]]>
वारंटी गिरफ्तार, कारागार रवाना https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/warrantee-arrested-sent-to-jail-2/ Sat, 11 Apr 2026 13:24:17 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6482 Read More]]>

वारंटी गिरफ्तार, कारागार रवाना

कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे अजय कुमार निवासी ग्राम अलीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सचित्र….

]]>
मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु कराई गई फॉगिंग https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/fogging-conducted-to-prevent-mosquito-borne-diseases/ Sat, 11 Apr 2026 13:20:09 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6477 Read More]]>

मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु कराई गई फॉगिंग

कैराना। ब्लॉक प्रशासन के द्वारा संचारी रोगों एवं मच्छरों के प्रकोप से बचाव हेतु गांव कण्डेला में विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग कराई गई।

ब्लॉक प्रशासन संचारी एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु गम्भीर नजर आ रहा है। इसी के चलते ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में फॉगिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सलमूदीन के द्वारा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब के किनारे बसे घरों, गलियों, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आदि जगहों पर मशीन से फॉगिंग की गई। वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राहुल पंवार ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया आदि मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों के बचाव हेतु गांव कण्डेला में फॉगिंग कराई गई है। इस दौरान मशीन से प्रभावशाली कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया है। फॉगिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

 

]]>
साधु की झोपड़ी में आग लगने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/case-registered-in-incident-of-fire-at-ascetics-hut-investigation-underway/ Sat, 11 Apr 2026 12:23:54 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6473 Read More]]>

साधु की झोपड़ी में आग लगने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

:-पांच दिन पूर्व गांव झाड़खेड़ी में साधु की कुटी में संदिग्ध परिस्थितियों में लग गई थी आग

कैराना। पांच दिन पूर्व गांव झाड़खेड़ी में साधु की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव झाड़खेड़ी में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर में साधु राहुलनाथ झोपड़ी डालकर रह रहे है। राहुलनाथ गांव झाड़खेड़ी के ही रहने वाले है और हाल ही में साधु बने है। विगत सोमवार की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे राहुलनाथ की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी, जिसमें झोपड़ी के अंदर सो रहे साधु राहुलनाथ बाल-बाल बचे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया था। हालांकि तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। साधु राहुलनाथ ने कुछ लोगो पर जानबूझकर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया था। विगत आठ अप्रैल को झोपड़ी में आग लगने के प्रकरण में गांव में स्थित गोगा म्हाड़ी के प्रांगण में ग्रामीणों की पंचायत भी हुई थी, जिसमें ग्रामीणों के अलावा तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी भी पुलिस टीम के साथ में एतिहातन मौजूद थे। पंचायत में झोपड़ी में आग लगने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी बीच ग्रामीण राहुल सैनी के द्वारा गोगा म्हाड़ी की मौजूदा कमेटी के पुनर्गठन की बात रख दी थी, जिसका पंचायत में मौजूद कमेटी के समर्थकों ने जमकर विरोध किया था। इसी बात को लेकर पंचायत में दो पक्ष बन गए तथा एक-दूसरे से बहस करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में ही पंचायत में हंगामा शुरू हो गया था। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ हाथापाई पर उतर आए थे। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को सख्त रुख अख्तियार करके मौके से घर भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने भी विगत शुक्रवार को गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगो से वार्ता की थी। वहीं, साधु राहुलनाथ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। राहुलनाथ ने मामले की जांच करके दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
—————

]]>
पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/monthly-meeting-of-kairana-journalists-association-held-journalists-interests-discussed/ Sat, 11 Apr 2026 12:18:08 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6468 Read More]]>

पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

कैराना :पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार साथियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों, सम्मान एवं उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने पत्रकारों के अधिकारों और उनके सम्मान को लेकर अपने विचार साझा किए तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पत्रकारिता में बेहतर कार्य करने को लेकर भी सुझाव दिए गए। बैठक का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार एम. इकबाल हसन की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान, अंसार सिद्दकी व मेहरबान अली कैरानवी के मार्गदर्शन में बैठक संचालित की गई। बैठक के समापन पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान की दिवंगत सास पुष्पा एवं बहन अनिता सहित दोनों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अहसान सैफी, स्वदेश पंवार, वाजिद अली, अल्ताफ चौधरी, पुनीत गोयल, देवराज चौहान, महताब मंसूरी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। अंत में संरक्षक महराब चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

]]>
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/essay-competition-organized-at-st-rc-scientific-convent-school/ Sat, 11 Apr 2026 12:07:56 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6463 Read More]]>

सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

कैराना। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं लेखन विकास के दृष्टिगत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के प्राथमिक, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में हुई। प्राथमिक वर्ग में हिन्दी निबंध लेखन के शीर्षक कक्षा-03 में मेरा मित्र, कक्षा-04 मेरा विद्यालय, कक्षा-05 हमारा प्यारा भारतवर्ष, जूनियर वर्ग की कक्षा-06 में स्वतंत्रता दिवस, कक्षा-07 में स्वास्थ्य और व्यायाम, कक्षा-08 में भ्रष्टाचार सीनियर वर्ग में अंग्रेजी लेखन में शीर्षक कक्षा-09 में इम्पोरटेन्स ऑफ बुक्स, कक्षा-10 में इम्पोरटेन्स ऑफ गुड वैल्यूज, कक्षा-11 में इम्पोरटेन्स ऑफ सेल्फ स्टडीज तथा कक्षा-12 में इम्पोरटेन्स ऑफ टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न लाइफ रखे गए। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सुन्दर सुलेख में स्वयं की मानसिक शक्ति व व्याकरणीय भाषा-शैली का प्रयोग करते हुए निबंध लेखन किया। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्रों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत सदैव विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी छात्रों को भाग लेकर अपने चरित्र एवं मस्तिष्क का निर्माण करना चाहिए। प्रतियोगिता आयोजन में प्रशांत शर्मा, शुभम कर्णवाल, प्रभाग गर्ग, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अमित ठाकुर, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, शाहरूख खान, अजय कुमार, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, ममता शर्मा, आरती शर्मा, रीतू चौहान, लीना शर्मा, मरियम सिद्दिकी, ऊषा अग्रवाल, परमजीत कौर आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

]]>