“भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का कमाल, अपेक्षा ने 93.4% अंक लेकर किया टॉप”
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में भास्कर इंटरनेशनल स्कूल, कैराना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा अपेक्षा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनन्या ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दानिश खान ने 82.5 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष हाजी नसीम कुरैशी ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। वहीं प्रधानाचार्य नौशाद अली ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।





















































