कैराना में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन 12 अप्रैल को, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

कैराना में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन 12 अप्रैल को, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

कैराना : कैराना के पानीपत नेशनल हाईवे पर 12 अप्रैल को हिंदू-मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना बताया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष वाजिद अली के अनुसार यह सम्मेलन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत भी इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तिलनवाज खान, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मारूफ अली, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली खान, वरिष्ठ नेता विजय कौशिक सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उस्मान चौधरी द्वारा किया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

—–