सांसद के चाचा पूर्व चेयरमैन सहित तीन नामजद व दस पंद्रह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

सांसद के चाचा पूर्व चेयरमैन सहित तीन नामजद व दस पंद्रह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

कैराना शामली सपा सांसद के चाचा पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन व उनके ड्राइवर सहित चार नामजद व दस पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ परिसर में घुसकर एक राय होकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जिसमें सभासद सहित दो महिलाओं व एक व्यक्ति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप हैं। पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हैं।
कोतवाली में नगर मुहल्ला इकरामपुरा निवासी वार्ड 12 सभासद फुरकान पुत्र बादुल्ला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मौसेरे भाई नूरहसन पुत्र आलमदीन की आवासीय सम्पत्ति मुहल्ला आर्यपुरी मे स्थित है। नूर हसन की पत्नि अनवरी उक्त आवासीय सम्पत्ति की पंजीकृत बैनामे से मालिक व काबिज है। जिसमें नूर हसन ने अपने आने जाने के लिये रास्ता बना रखा हैं। आरोप हैं कि सांसद इकरा हसन के चाचा नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन अपने ड्राइवर फरमान पुत्र बाबू निवासी मुहल्ला खेलकलां व तौसीफ व मोहसीन पुत्रगण फीला निवासीगण मुहल्ला आर्यपुरी नूरहसन की उक्त आवासीय सम्पत्ति पर कब्जा करने की फिराक में रंजिश रखते है। गत सोमवार की सुबह नौ बजे नूरहसन अपनी पत्नी अनवरी के साथआवासीय सम्पत्ति पर बैठे हुए थे तभी हाजी अनवर हसन,ड्राईवर फरमान, तौसीफ व मोहसीन सहित अन्य दस पंद्रह अज्ञात मय हथियारों के साथ लैस होकर एक राय होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घुस गए। वहीं नूरहसन उसकी पत्नी अनवरी व रिहाना पत्नि दिलशाद के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पीड़ित ने नूरहसन व उसकी पत्नी अनवरी व रिहाना को बचाने का प्रयास किया तो पूर्व हाजी अनवर हसन, फरमान, तौसीफ व मोहसीन सहित 10-15 अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित के साथ जान से मारने की नियत से हमला कर सिर में चोट मार दी। वहीं जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।