गांव से दूर पोलिंग बूथ को नजदीक स्थापित कराने की मांग

गांव से दूर पोलिंग बूथ को नजदीक स्थापित कराने की मांग

कैराना: कैराना तहसील के अंतर्गत गांव का पोलिंग बूथ दूर होने के कारण ग्रामीणों को मतदान करने के लिए नेशनल हाईवे पार कर जाने में हादसों व समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात कर पोलिंग बूथ को गांव में स्थापित कराने की मांग की हैं।

क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी सोनू कुमार, बोबी,दीप प्रजापति, जयपाल, जोनी सैनी व श्रीपाल सैनी आदि ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम निधि भारद्वाज से कहा कि विधासभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के बूथ गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला पंजीठ में स्थापित है। जो गांव के बीच आबादी में चुनाव होता आ रहा है। लेकिन पंचायती चुनाव का बूथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पानीपत कैराना हाईवे पार करके रामडा रोड पर स्थित
जूनियर स्कूल पंजीठ में है। पूर्व चुनाव में वोट डाले गये ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। गांव पंजीठ से हाईवे को पार करने के लिए कोई विशेष रास्ता नहीं दिया गया है। जिस कारण प्रतिदिन दुर्घटना होती रहती है। उन्होंने एसडीएम से गांव के पंचायत चुनाव के बूथ भी विधासभा चुनाव बूथ एवं लोकसभा चुनाव बूथ की तरह ही प्राईमरी स्कूल में स्थापित कराने की गुहार लगाई। एसडीएम ने जांच कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

—-