पत्नी को गैर-मर्द के साथ पकड़ा, पत्नी ने दी जान से मारवाने की धमकी पति ने कि शिकायत

पत्नी को गैर-मर्द के साथ पकड़ा, पत्नी ने दी जान से मारवाने की धमकी पति ने कि शिकायत

शामली। थाना झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को गैर-मर्द के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना कैराना मे देर रात लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी द्वारा प्रेमी को बचाने के पीड़ित पति को झूठे मुकदमों में फँसाने की साजिश रची जा रही है।
पीड़ित युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 16 जुलाई 2025 को पुराना बाजार नियर जामा मस्जिद कैराना निवासी युवती के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। पत्नी शादी से ही कैराना रहने की जिद करने लगी शादी के बाद पत्नी को कैराना के अलीशेर मोहल्ला में किराये के मकान में रखकर उसका भरण-पोषण कर रहा था। शिकायत के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को पीड़ित युवक सवेरे से ही घर पर मौजूद था जब वह परिचित की शादी में झिंझाना साढ़े ग्यारह बजे निकल गया, तभी उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने किसी अन्य व्यक्ति को घर बुलाया हुआ है।ओर दरवाजा अंदर से लोक कर लिया है वापस लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला और पत्नी को कहने के बावजूद तीन चार घंटे बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। पड़ोसी के घर से देखने पर उसने अपनी पत्नी को बागपत निवासी नोमान नामक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद PRV वाहन मौके पर पहुँचा। पीड़ित युवक का कहना है कि पुलिस के सामने उसकी पत्नी ने स्वीकार किया कि वह उक्त व्यक्ति अपने आशिक़ के साथ रहना चाहती है। इस पूरे घटनाक्रम की 112 पुलिस द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।
पीड़ित का आरोप है कि मौके पर मौजूद पत्नी, उसके कथित प्रेमी और उसके भाइयों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने कानूनी कार्यवाही की तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा। उसने बताया कि इससे पहले भी वह पत्नी को इसी व्यक्ति से लगातार फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ चुका था पीड़ित के अनुसार, पत्नी के भाई द्वारा भी उसे फोन पर गोली मारने की धमकी दी जा चुकी है, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। उसने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ने कैराना कोतवाली प्रभारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।