साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 49,610 रुपये वापस
साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 49,610 रुपये वापस

झिंझाना साइबर सेवा केन्द्र की तत्परता से मिला पीड़ित को न्याय
शामली। झिंझाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को पुलिस की सक्रियता से पूरी धनराशि वापस मिल गई। फेसबुक पर सस्ते प्रिंटर का लालच देकर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ठगे गए 49,610 रुपये को कोतवाली झिंझाना पर संचालित साइबर सेवा केन्द्र की मदद से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरौली निवासी रवि कुमार पुत्र बृजपाल ने फेसबुक पर चल रहे एक संदिग्ध विज्ञापन के माध्यम से सस्ता प्रिंटर खरीदने के लिए यूपीआई के जरिए 49,610 रुपये ट्रांसफर किए थे। भुगतान के बाद न तो उन्हें प्रिंटर मिला और न ही उनकी रकम वापस की गई। खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़ित ने कोतवाली झिंझाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद साइबर सेवा केन्द्र की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई राशि को होल्ड कराया। इसके परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को पूरी धनराशि पीड़ित को वापस दिला दी गई।राशि वापस मिलने पर पीड़ित रवि कुमार ने जनपद पुलिस साइबर सेवा केन्द्र टीम का आभार व्यक्त किया।





















































