महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

 

मिशन शक्ति अभियान को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 

शामली। मंगलवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में बाबरी के बुटराडा बस स्टैंड में बच्चियों एवं महिलाओं को सशक्तिकरण,साइबर क्राइम, धोखाधड़ी, छेड़खानी ,बाल अपराध तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर जैसे 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर ,181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं अन्य योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीम की सदस्य ममता एवं प्रीति ने महिलाओं को बताया कि वह डर को नजर अंदाज करते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और कानून का सहारा ले। एंटी रोमियो टीम की सदस्य द्वारा उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ पंपलेट भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी कुसुम पाल सिंह ने सभी महिलाओं लड़कियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है।