यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण सांसद इकरा हसन एवं विधायक नाहिद हसन पहुंचे स्थल पर, प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण
सांसद इकरा हसन एवं विधायक नाहिद हसन पहुंचे स्थल पर, प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Puneet Goel

कैराना। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनपद शामली सहित आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। इसी क्रम में कैराना की सांसद इकरा हसन तथा क्षेत्रीय विधायक नाहिद हसन ने गुरुवार को यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के इंजीनियरों से जानकारी प्राप्त की तथा तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सांसद एवं विधायक ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की ओर से हर संभव राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि खतरे की स्थिति में किसी भी नागरिक को असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे

















































