शामली पुलिस कप्तान का तबादला, एन.पी. सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
शामली पुलिस कप्तान का तबादला, एन.पी. सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
पुनित् गोयल

जनपद शामली। उत्तर प्रदेश शासन ने जिले के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम सेवक का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एन.पी. सिंह को शामली का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार राम सेवक का स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वहीं एन.पी. सिंह अपने कार्यकुशलता, ईमानदार छवि और सख्त कानून-व्यवस्था लागू करने के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से जिले में पुलिसिंग को लेकर आम जनता में नई उम्मीदें जागी हैं।
स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने आशा जताई है कि नए कप्तान के नेतृत्व में जिले में अपराधों पर और अधिक प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं, पूर्व एसपी राम सेवक के कार्यकाल को भी लोगों ने याद किया और उनके योगदान की सराहना की।

















































