कांवड़ यात्री की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कांवड़ यात्री की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कैराना। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा जा रहे एक कांवड़ यात्री की तबियत अचानक बिगड़ गई। वह यमुना पुल के निकट बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे चरखी दादरी के निवासी कांवड़ यात्री रवि उमड़ते बादलों के बीच पानीपत की ओर जा रहा था। अचानक यमुना पुल के समीप वह बेहोश होकर गिर गया। घटनास्थल पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता से उसकी जांच की और एंबुलेंस के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सा के बाद उसे दोपहर करीब 2 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर विकास चंद ने बताया कि कांवड़ यात्री को कमजोरी और थकान के कारण चक्कर आ गए थे, लेकिन अब उसकी स्थिति में सुधार हो चुका है।