ब्रिटिश कोलंबिया इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ
ब्रिटिश कोलंबिया इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ

कैराना। रविवार को कैराना बाईपास स्थित ब्रिटिश कोलंबिया इंटरनेशनल स्कूल का विधिवत उद्घाटन हरी ग्रुप के प्रबंधक सुभाष चौधरी द्वारा किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन सुफियान चौधरी ने इस अवसर पर बताया कि कैराना क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से 50 बच्चों के लिए निःशुल्क प्रवेश की घोषणा भी की गई।
इस अवसर पर चौधरी सुफियान. डाक्टर सुमंनजीत कोर. मनप्रित चौहान . चौधरी सरवर . इशिता ठाकुर. डाक्टर अजीम अनवर. राशिद अली पूर्व चैयरमैन . आरिफ प्रधान . मुकेश जैन. शमीम उर्फ़ भूरा. मोहम्मद सालिम एडवोकेट . मास्टर राजकुमार सैन. शायर रियासत अली ताबिश. मुनव्वर प्रधान . गयूर चौधरी. आबिद हसन. डाक्टर शाहदीन. चौधरी हरपाल. चौधरी मुस्तकीम आदि क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी ।





















































