63 लाख की स्मैक, मोबाइल फोन व बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

63 लाख की स्मैक, मोबाइल फोन व बाइक बरामद, दो गिरफ्तार


कैराना। कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत 63 लाख रुपये बताई गई है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात्रि तीतरवाड़ा-डुढार मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक, दो मोबाइल फोन व एक एचएफ डीलक्स बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता कदीम व मुशर्रफ निवासीगण ग्राम तीतरवाड़ा बताए। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 63 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है।