नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर पालिका मंे कार्यक्रम का आयोजन

नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर पालिका मंे कार्यक्रम का आयोजन

नए साल पर शहरवासियों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने का आहवान
पालिका कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही नमस्ते योजना की भी दी गयी जानकारी
शामली। वर्ष 2025 की विदाई एवं नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए साल पर शहरवासियों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने व कर्मचारियों के लिए नमस्ते योजना के संबंध में भी जानकारी दी गयी।
बुधवार को नगरपालिका सभागार में वर्ष 2025 की विदाई एवं नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने शहरवासियों व पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नए साल पर क्षेत्रवासियों के लिए प्रत्येक कार्य में प्रगतिशील रहने के लिए प्रेरित किया। उन्हांेने कहा कि सरकार द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों के हितों के लिए चलाई जा रही नमस्ते योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्हांेने कहा कि नमस्ते योजना केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान एवं आजीविका सुधार के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस अवसर पर वेस्ट पिकर्स के लिए सर्वे कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें कचरा बीनने वाले, सीवर, सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारी तथा जोखिमपूर्ण सफाई कार्य से जुडे लोगों के पंजीकरण एवं सर्वे किया गया ताकि उन्हंे योजना का लाभ दिलाया जा सके। कार्यक्रम मंे सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, टीएस योगेश कुमार, जेई हर्षित गर्ग, वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप बिडला, लक्ष्मण सिंह, शशिकांत पालीवाल, सुनील कुमार बंसल, आजम खान, अरविन्द कुमार, साजिद, विनोद कंडेरा, वसीम मलिक आदि भी मौजूद रहे।