नशे के खिलाफ जनपद पुलिस ने चलाया अभियान
नशे के खिलाफ जनपद पुलिस ने चलाया अभियान
स्कूल में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक, दुष्परिणामांे से अवगत कराया
कैराना व गढीपुख्ता पुलिस ने महिलाआंे, पुरुषों को भी किया जागरूक

शामली। नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कैराना व गढीपुख्ता पुलिस ने छात्र-छात्राओं, महिलाओं व आम लोगों को नशामुक्ति जागरूकता के तहत नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार आपरेशन सवेरा के तहत जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कैराना पुलिस द्वारा एक स्कूल मंे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि नशा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, जिससे एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं निर्णय क्षमता कमजोर हो जाती है। नशे की लत व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य को अंधकार में बदल देती है, जिससे शिक्षा, करियर एवं सामाजिक प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नशा अपराध, हिंसा एवं सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है, जिससे समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ती है। नशा पारिवारिक विघटन एवं आर्थिक संकट को जन्म देता है, जिससे परिवार का सामाजिक व मानसिक संतुलन बिगड़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहकर अनुशासित जीवन अपनाने, शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में रुचि बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच के साथ उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं गढीपुख्ता में भी पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया तथा नशा संबंधित गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की भी अपील की।





















































