मुठभेड में ढेर 50 हजार के ईनामी समयदीन उर्फ सामा का जीजा गिरफ्तार

मुठभेड में ढेर 50 हजार के ईनामी समयदीन उर्फ सामा का जीजा गिरफ्तार

कांधला पुलिस ने दबोचा आरोपित, साढे 26 तोले सोने के आभूषण व तीन लाख दो हजार की नकदी भी बरामद

तेलंगाना में की थी आभूषणों व नकदी की लूट, 8 दिसम्बर को मारा जा चुका है कुख्यात बदमाश
शामली। थानाभवन व बाबरी पुलिस द्वारा 50 हजार के ईनामी कुख्यात बदमाश समयदीन उर्फ सामा को ढेर करने के दौरान फरार हुए उसके साथी जीजा को कांधला पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास से बडी संख्या मंे जेवरात व तीन लाख दो हजार चार सौ रुपये की नकदी भी बरामद की है। पकडा गया आरोपित मृत बदमाश सामा का जीजा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता मंे एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 8 दिसम्बर की देर रात थानाभवन व बाबरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई मंे 50 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश समयदीन उर्फ सामा पुत्र मेहरदीन निवासी मौहल्ला रायजादगान कांधला हाल निवासी जनता कालोनी उरुकेरे जनपद तुमकुर कर्नाटक को मुठभेड मंे मार गिराया था जबकि एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया था। सामा के खिलाफ डकैती, लूट, चोरी सहित कुल 29 मुकदमें शामली, सहारनपुर, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, जयपुर में भी र्ज हैंं। एसपी ने बताया कि समयदीन उर्फ सामा ने थाना कलवाकुर्ती जनपद नागरकुर्नूल तेलंगाना में चोरी की घटना की गयी थी जिसके संबंध में वहां के थाने में भी मुकदमा दर्ज है। उन्हांेने बताया कि कांधला पुलिस ने मृतक बदमाश समयदीन के साथी उस्मान पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला नई बस्ती मुस्तफाबाद थाना कांधला को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से समयदीन उर्फ सामा द्वारा कलवाकुर्ती जनपद नागरकुर्नूल से चोरी 265 ग्राम लगभग 26.5 तोले सोने के आभूषण व तीन लाख दो हजार चार सौ रुपये की नकदी भी बरामद की है। पूछताछ मंे उस्मान ने बताया कि वह मृत बदमाश समयदीन का जीजा है। 8 दिसम्बर को समयदीन ने उसे फोन करके बिडौली के पास करनाल बार्डर पर बुलाया था, उस समय वह दिल्ली में था जिसके बाद वह दिल्ली से करनाल बार्डर बिडौली पहुंचा, जहां समयदीन ने उसे कुछ रुपये व गहने देते हुए कहा कि इन्हें अपने घर ले जाओ। इसके बाद वह गहने और रुपये लेकर अपने गांव मुस्तफाबाद आ गया और आभूषण व नकदी छिपा दी, उसी रात समयदीन उर्फ सामा पुलिस मुठभेड मंे मारा गया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।