शामली कोतवाली के भ्रमण पर पहुंचे एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर
शामली कोतवाली के भ्रमण पर पहुंचे एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर
लंबित मामलों का जल्द राजफाश करने व कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश के निर्देश
बडा बाजार स्थित जामा मस्जिद का भी किया निरीक्षण, नमाजियों की संख्या के बारे में ली जानकारी

शामली। एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने शुक्रवार को शामली कोतवाली का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान एडीजी ने लंबित मामलों के जल्द राजफाश करने के निर्देश दिए, वहीं कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के भी कडे निर्देश दिए। एडीजी ने बडा बाजार स्थित जामा मस्जिद का भी निरीक्षण किया तथा वहां होने वाली नमाज के संबंध में पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने शहर कोतवाली का भ्रमण किया। एडीजी के आगमन की सूचना पर पुलिसकर्मी भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। एडीजी ने कोतवाली पहुंचकर एसपी एनपी सिंह से जनपद की कानून व्यवस्था की जानकारी ली तथा जितने भी लंबित मामले हैं, उनका जल्द से जल्द राजफाश करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद मंे आपसी सौहार्द बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों व संदिग्धों पर कडी नजर रखने तथा जनपद की कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के भी निर्देश दिए। एडीजी ने सोशल मीडिया भी लगातार नजर रखने तथा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी हिदायत दी। जनपद में दुर्घटनाआंे को लेकर एडीजी ने कहा कि इन दिनों कोहरे का असर ज्यादा है, कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मी निष्ठा से अपनी ड्यूटी करें तथा वाहन चालकों के साथ-साथ आम जनता को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें ताकि कोहरे के कारण कोई हादसा न हो। इसके बाद एडीजी भानू भास्कर, डीएम अरविन्द कुमार चौहान, एसपी एनपी सिंह के साथ शहर के भ्रमण के लिए निकले। एडीजी ने बडा बाजार स्थित जामा मस्जिद का भी निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद मस्जिद के पदाधिकारियों से शुक्रवार को हुई नमाज में लोगों की संख्या के संबंध में जानकारी ली, साथ ही मस्जिद निर्माण के संबंध में भी पूछताछ की। मस्जिद के पदाधिकारियांे ने बताया कि यह मस्जिद करीब 200-300 साल पुरानी है। इसके बाद एडीजी कबाडी बाजार होते हुए फव्वारा चौंक व विजय चौंक पर पहुंचे तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक करते रहें। इसके पश्चात एडीजी कैराना के लिए रवाना हो गए।





















































