जेएन नेशनल एकेडमी मंे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से किया प्रतिभाग, गौरव टिकैत ने किया उद्घाटन
जेएन नेशनल एकेडमी मंे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से किया प्रतिभाग, गौरव टिकैत ने किया उद्घाटन

शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर स्थित जेएन नेशनल एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कई खेल स्पर्धाआंे मंे बच्चांे ने उत्साह से भाग लिया।
जानकारी के अनुसार सोंता रसूलपुर स्थित जेएन नेशनल एकेडमी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भाकियू टिकैत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते है। एकेडमी के प्रबंधक मास्टर जाहिद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाती हैं तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में लड़कों की श्रेणी में आदम अली ने प्रथम, रजत कुमार ने द्वितीय तथा अबूबकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की श्रेणी में पीहू प्रथम, छवि द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में लड़कों में हुज़ैफ़ा प्रथम, फ़ैज़ान द्वितीय और चाहत तृतीय रहे, जबकि लड़कियों में अविशा ने प्रथम, अक्सा ने द्वितीय और लायबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में लड़कों की श्रेणी में नवाज़िश प्रथम, रिहान द्वितीय और अनस तृतीय रहे। वहीं लड़कियों की श्रेणी में इल्मा प्रथम, जिया द्वितीय और अल्शिफ़ा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त 600 मीटर दौड़ लड़के वर्ग में दानिश ने प्रथम, सदफ ने द्वितीय और अर्शयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जावेद तोमर, असजद तोमर, भुट्टू प्रधान, हाफिज कामिल, मास्टर आबिद, मास्टर गुफरान, श्रीराम शर्मा, हाजी मुस्तफा, ज़ाकिर प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एकेडमी के प्रधानाचार्य ज़िया-उल-हक़ तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





















































