भाजपा की प्रचण्ड विजय पर कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी
भाजपा की प्रचण्ड विजय पर कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी

शामली। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 85 प्रतिशत से अधिक सीटें प्राप्त होने तथा अभूतपूर्व जनसमर्थन से सरकार गठन सुनिश्चित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-समन्वयक अंकित गोयल ने इस ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए व्यापारियों के बीच लड्डू वितरित किए।
अंकित गोयल ने कहा कि “बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर अपना पूर्ण विश्वास प्रकट किया है। अब देश की जनता विकास कार्य करने वाले नेतृत्व को ही अपना मतदान देती है, न कि जाति–धर्म की राजनीति करने वालों को।”
भाजपा की प्रचण्ड जीत पर कार्यकर्ताओं तथा बिहार की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाइयाँ दी गईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विजय विकास और सुशासन की जीत है। 16 वर्षों से निरंतर चल रही सरकार ने बिहार को नई दिशा प्रदान की है। आज आम जन, मजदूर तथा व्यापारी वर्ग सुरक्षा, विकास और स्थिरता चाहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए मतदाताओं ने जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में मतदान किया।
अस्पताल रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में
पंकज गुप्ता (जिला संयोजक), पूर्व सभासद कमल बंसल (जिला संयोजक), रामना संगल, सोनू, आनंद गोयल, बंट संगल, संजय बंसल, मनोज गोयल, प्रवीण कुमार, संदेश, शुभम गोयल, हर्ष गोयल, अमित जिंदल, अंश गोयल, अजय गुप्ता, शुभम, पवन कुमार, अभिनव शर्मा, अमित गोयल, पूरन चंद जाटव, प्रमोद जांगिड़, सभास सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





















































