मुख्यमंत्री को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट कर शिवम गोयल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

मुख्यमंत्री को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट कर शिवम गोयल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

शामली। ग्राम इस्सोपुर टील निवासी युवा कलाकार शिवम गोयल ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने हाथों से बनाई गई आकर्षक पेंटिंग भेंट की।

मुख्यमंत्री ने पेंटिंग को स्वीकार करते हुए शिवम गोयल की कला और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर शिवम गोयल के इस सम्मानजनक क्षण को क्षेत्रवासियों ने गर्व की उपलब्धि बताया।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने कहा कि शिवम गोयल ने अपनी कला के माध्यम से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे ग्राम इस्सोपुर टील और कांधला क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि प्रतिभा, समर्पण और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
क्षेत्र के लोगों ने शिवम गोयल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।