कैराना कोतवाली में प्रभारी पद पर बदलाव, सतीश कुमार बने नए कोतवाली प्रभारी

कैराना कोतवाली में प्रभारी पद पर बदलाव, सतीश कुमार बने नए कोतवाली प्रभारी

कैराना। प्रशासनिक स्तर पर हुए स्थानांतरण आदेश के तहत कैराना कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर सतीश कुमार को कैराना कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नए प्रभारी सतीश कुमार ने कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है। वहीं स्थानांतरण के बाद स्थानीय स्तर पर इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किया गया है।