दुनिया – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in News Portal Sun, 12 Apr 2026 08:50:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/wp-content/uploads/2025/04/The_Great_India_News_And_Directory_Logo_.png दुनिया – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in 32 32 भारत की महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन की खबर सामने आई है। उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/12/news-has-emerged-regarding-the-passing-of-indias-legendary-playback-singer-asha-bhosle-her-demise-has-sent-a-wave-of-grief-through-the-music-world/ Sun, 12 Apr 2026 08:50:02 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6499 Read More]]>

🎙 संगीत जगत से दुखद खबर
भारत की महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन की खबर सामने आई है। उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


मुंबई से आई खबर के अनुसार, मशहूर गायिका आशा भोसले का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में गहरा दुख छा गया।
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी, मराठी, बंगाली सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। उनकी आवाज़ में गाए गए गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
उन्होंने R. D. Burman जैसे महान संगीतकारों के साथ मिलकर कई सुपरहिट गीत दिए। उनके गानों में रोमांस, दर्द, और मस्ती हर तरह की भावना झलकती थी।
🏆 सम्मान और उपलब्धियां
पद्म विभूषण से सम्मानित
कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान
💔 श्रद्धांजलि
देशभर के कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
🙏 अंतिम शब्द
आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी मधुर आवाज़ हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।

]]>
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन  https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/12/23/protest-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh/ Tue, 23 Dec 2025 16:35:19 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=5764 Read More]]>

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन 

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने निकाली बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की शव यात्रा, पुतला फंूका

बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपदास की निर्मम हत्या कर जलाने से हिन्दू संगठनों मंे दिखा आक्रोश 

शामली बांग्लादेश मंे हिन्दुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार एवं हिन्दू युवक की निर्मम हत्या से देश के हिन्दू संगठनों मंे उबाल बढता जा रहा है। मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मौहम्मद युनूस की शव यात्रा निकालकर उसका पुतला फंूका तथा जमकर नारेबाजी की। इस दौराना हिन्दू संगठनों ने सुभाष चौंक पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया तथा सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश में हिन्दुआंे पर अत्याचार व हिन्दू युवक दीपदास की बेरहमी से हत्या कर उसे जलाने पर कडा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला कार्यालय से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मौहम्मद युनूस की शव यात्रा निकाली तथा सुभाष चौंक पर पहुंचकर युनूस का पुतला फंूका तथा जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं निर्मम हत्याओं पर हिन्दू समाज में आक्रोश है। बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपदास को पुलिस कस्टडी से निकालकर उसकी बेहरमी से हत्या कर पेड से लटकाकर फांसी दी गयी, इसके बाद उसके शरीर को आग लगा दी गयी। इसके अलावा 7 साल की एक दलित बच्ची को भी जिंदा जला दिया गया। बांग्लादेश में हिन्दुओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है, उनकी हत्याएं की जा रही है, बहन बेटियों की इज्जत भी तार-तार की जा रही है और वहां की सरकार चुपचाप बैठी हुई है। हिन्दू संगठनों ने भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को तत्काल रोकने, दोषियों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई करने, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए भय-मुक्त एवं शोषण-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की भी मांग की। इस अवसर पर प्रांत सेवा प्रमुख विहिप प्रेमजी, जिलाध्यक्ष प्रदीप, मोहित, प्रवीण चौहान, अर्जुन गौतम बजरंग दल, विशाल निर्वाल, विशाल राणावत, नटवर, रोहित चौहान, मुकेश सैनी, मामिक, विभांशु, अक्षी, हिमांशु राणा, अंकित, शालू राणा, रवि आदि भी मौजूद रहे।

]]>
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपीसीआर की याचिका ठुकराई, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/08/19/supreme-court-rejects-ncpcrs-petition-upholds-high-courts-decision/ Tue, 19 Aug 2025 10:27:18 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3353 Read More]]>

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपीसीआर की याचिका ठुकराई, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की उस विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें 2022 के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र की या यौवन प्राप्त कर चुकी मुस्लिम लड़की अपनी इच्छा से विवाह करने में सक्षम है, भले ही पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान लागू हों।

सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ—जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन—ने स्पष्ट किया कि एनसीपीसीआर इस मामले में पक्षकार नहीं है और उसे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने का अधिकार भी नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने संबंधित दंपति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सही आदेश पारित किया था।

अदालत की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिए गए आदेश पर ‘कानून के प्रश्न’ पर बहस नहीं हो सकती। अदालत ने एनसीपीसीआर से सवाल किया कि जब लड़की अपने पति के साथ रह रही है और उनके एक बच्चा भी है, तब इस मामले को चुनौती देने की आवश्यकता क्यों है।

सरकार का पक्ष

एनसीपीसीआर की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भट्टी ने दलील दी कि अदालत संरक्षण जारी रख सकती है, लेकिन इस कानूनी प्रश्न को खुला छोड़ना चाहिए कि क्या पर्सनल लॉ के आधार पर नाबालिग का विवाह वैध माना जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।

इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले को बरकरार रखा, जिसमें कहा गया था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत 16 वर्ष की मुस्लिम लड़की का विवाह मान्य होगा।

]]>
संपूर्ण समाधान दिवस में 14 शिकायतें दर्ज, दो का हुआ मौके पर निस्तारण https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/08/18/14-complaints-were-registered-on-sampoorna-samadhan-diwas-two-were-resolved-on-the-spot/ Mon, 18 Aug 2025 11:07:36 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3309 Read More]]>

संपूर्ण समाधान दिवस में 14 शिकायतें दर्ज, दो का हुआ मौके पर निस्तारण

Puneet Goel

कैराना। तहसील परिसर में सोमवार को तहसील दिवस का आयोजन बड़े ही गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 14 शिकायती पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। इनमें भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी, बिजली आपूर्ति, पेंशन, आवास एवं स्थानीय स्तर पर हो रही अन्य परेशानियों से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

बैठक की अध्यक्षता एडीएम सतेंद्र सिंह ने की। उनके साथ मंच पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन चौहान, सीओ कैराना, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदन को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

विशेष उल्लेखनीय है कि प्राप्त शिकायतों में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं के चेहरे पर संतोष की झलक दिखाई दी। शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

एडीएम सतेंद्र सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिले। इसलिए तहसील दिवस का उद्देश्य केवल शिकायती पत्र लेना ही नहीं, बल्कि यथासंभव तत्काल निस्तारण करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था में सुधार, आवास योजना में पारदर्शिता और वृद्धावस्था पेंशन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं महिलाओं ने भी अपने सामाजिक व पारिवारिक मुद्दों को लेकर शिकायती पत्र सौंपे।

अंत में अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपनी वास्तविक समस्याओं को बेहिचक सामने रखें ताकि समय रहते उनका समाधान कराया जा सके।

]]>
अवधेश पांडे का न्यायिक सफर समाप्त, सेवानिवृत्त हुए अपर जिला जज https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/06/30/%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%ab/ Mon, 30 Jun 2025 14:27:41 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=1878 Read More]]>

अवधेश पांडे का न्यायिक सफर समाप्त, सेवानिवृत्त हुए अपर जिला जज

REPORT  PUNEET GOEL

आज जनपद न्यायालय शामली में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ लिखा गया जब अपर जिला जज श्री अवधेश पांडे ने अपने कार्यकाल को समाप्त करते हुए सेवानिवृत्ति ली। श्री पांडे जी की नियुक्ति वर्ष 2024 में एससी/एसटी तथा विद्युत मामलों के विशेष न्यायाधीश के रूप में हुई थी।

उक्त सम्माननीय न्यायाधीश का जन्म जनपद जौनपुर में हुआ था और उन्होंने वर्ष 2006 में न्यायिक अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत जनपद बाराबंकी से की थी। अपनी न्यायिक यात्रा में, उन्होंने जनपद आजमगढ़, चित्रकूट, गोरखपुर, बुलंदशहर, और फिरोजाबाद जैसे जिलों में सेवा दी।

सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में न्यायिक परिवार के सभी सदस्य, मुख्य न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह, अपर जिला जज रितु नागर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा, एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने उनकी विदाई को यादगार बनाया। श्री पांडे की धर्मपत्नी शोभा पांडे और पुत्री अंशिका सहित जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, समस्त न्यायिक स्टाफ एवं कई वकील साथी इस अवसर पर मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया, जिसमें ढोल-नगाड़ों की गूंज में श्री पांडे को उनके आवास तक विदाई दी गई। सभी ने पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री अवधेश पांडे का न्यायिक करियर सफलताओं से भरा रहा है, और उनकी उपस्थिति न्यायालय में हमेशा याद की जाएगी। चलिए, हम सभी उनके आने वाले जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दें!

]]>
निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रिटायरमेंट से दो दिन पहले उठाया बड़ा कदम https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/06/27/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b2/ Fri, 27 Jun 2025 14:26:12 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=1773 Read More]]>

निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रिटायरमेंट से दो दिन पहले उठाया बड़ा कदम

 

छत्तीसगढ़ । बिलासपु जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक पटवारी ने आत्महत्या का गंभीर कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि सुरेश मिश्रा, जो कि तखतपुर तहसील में राजस्व विभाग में कार्यरत थे, भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित होने के बाद यह कदम उठाया।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने बहन के फार्महाउस में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसकी तफ्तीश की जा रही है।

सुरेश मिश्रा को तीन दिन पहले ही एसडीएम द्वारा निलंबित किया गया था और वह 29 जून को रिटायर होने वाले थे। उनके अचानक उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने सभी को चौंका दिया है। आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

]]>
भारत में 15 वर्षों का अनुचित ठिकाना: बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी में नया खुलासा https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/06/27/15-years-of-improper-stay-in-india-new-revelation-in-arrest-of-bangladeshi-national/ Fri, 27 Jun 2025 07:04:34 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=1715 Read More]]>

भारत में 15 वर्षों का अनुचित ठिकाना: बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी में नया खुलासा

नई दिल्ली: राजधानी में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। इसी सिलसिले में दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पिछले 15 सालों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ओहिद के रूप में की गई है। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि वह भारत में फर्जी पहचान प्रमाणों के जरिए रह रहा था। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें बताया गया कि एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य अवैध प्रवासियों की पहचान करना और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखना था।

]]>
हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/23/%e0%a4%b9%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7/ https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/23/%e0%a4%b9%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7/#respond Wed, 23 Apr 2025 16:24:09 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=472 Read More]]>

हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

:-कस्बे के प्राचीन मदरसा इशातुल इस्लाम में एक दिवसीय शिविर आयोजित
:-147 आजमीन-ए-हज ने प्रशिक्षण शिविर में लिया भाग

कैराना। कस्बे के प्राचीन मदरसा इशातुल इस्लाम में हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर उनका टीकाकरण किया गया। साथ ही, एंटी पोलियो डॉट्स भी पिलाई गई।
बुधवार को जनपद हज कमेटी की ओर से की हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए कस्बे के पानीपत रोड पर स्थित प्राचीन मदरसा इशातुल इस्लाम में एक दिवसीय जिला स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी शामली अनिल कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी, सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया व डीआईओ करण चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य हज प्रशिक्षक हाजी हाशिम ने तमाम आजमीन-ए-हज को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के दौरान हज यात्रियों को तमाम प्रकार की सावधानी बरतनी चाहिए। यात्री हज कमेटी की रेपर भी अपने साथ लेकर जाएं, जिससे उन्हें आगे चलकर किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. विकास बरनवाल, डॉ. नदीम, डॉ. विपिन, डॉ. हम्माद चौधरी, मोहम्म अली, स्टाफ नर्स बबीता, सविता, मीनाक्षी, नईमा, नरेश वर्मा, संजू तथा वार्ड ब्वाय रविंद्र द्वारा हज यात्रियों को टीकाकरण किया गया। टीम ने उन्हें एंटी पोलियो डॉट्स पिलाने के साथ ही हैल्थ कार्ड भी वितरित किये। इस अवसर पर मदरसे के मोहतमिम मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी ने कहा कि बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग, जिन्हें अल्लाह अपने मुबारक घर में बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि हाजियों को तमाम दुनियादारी को भुलाकर खुदा से लौ लगानी चाहिए। इस अवसर पर तस्लीम अहमद, हाजी अबरार अहमद शमशी, मास्टर समीउल्लाह खान, सूफी अनीस अहमद, डा. अजमतुल्लाह खान, पीरजी अनीस अहमद, मास्टर खुर्शीद, कारी साजिद, इंतजार अंसारी, अहतशामुल हक, हाजी खुर्शीद, हाजी रिजवान, नजम शमशी, अदनान खान, हम्माद खान, समीर सैफी, दानिश सैफी आदि का महत्वूपर्ण सहयोग रहा।

]]>
https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/23/%e0%a4%b9%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7/feed/ 0
वार्ड 13 से इकराम चौधरी जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव में ठोकेंगे ताल https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/21/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-13-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be/ https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/21/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-13-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be/#respond Mon, 21 Apr 2025 17:34:58 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=423 Read More]]>

वार्ड 13 से इकराम चौधरी जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव में ठोकेंगे ताल

कैराना। आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है, जबकि अभी तक चुनाव की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बीच, क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा के प्रमुख नेता और गुर्जर समाज के 12 गाँवों के चौधरी, इकराम चौधरी ने जिला पंचायत वार्ड नंबर 13 से अपनी दावेदारी पेश की है।

इकराम चौधरी की पहचान एक समाजसेवी के रूप में रही है, और उनका परिवार अंग्रेजी शासन काल से समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। उनके इस समर्पण और मेहनत ने उन्हें क्षेत्र के लोगों का प्रिय नेता बना दिया है। उनके समर्थक, जो उनकी संघर्षशीलता और ईमानदारी को सराहते हैं, चुनावी प्रचार में जुट गए हैं और उनके लिए उत्साहपूर्वक काम कर रहे हैं।

हाल ही में, इकराम चौधरी के समर्थकों ने एक महत्वपूर्ण तस्वीर साझा की है, जिसमें इकराम चौधरी समाजवादी पार्टी से कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। समर्थकों का कहना है कि सांसद का खुला समर्थन इकराम चौधरी को प्राप्त है, लेकिन अभी तक हसन परिवार के किसी भी सदस्य ने यह घोषणा नहीं की है कि उनका समर्थन किस दावेदार को रहेगा।

इकराम चौधरी की दावेदारी से पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद जागी है। उनके समर्थक इस बात पर विश्वास व्यक्त कर रहे हैं कि यदि इकराम चौधरी चुनाव जीतते हैं, तो वह समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। उनकी योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना शामिल है, जिससे क्षेत्र में समग्र सुधार हो सके।

कैराना क्षेत्र का हसन परिवार, जो एक सम्मानित राजनीतिक घराना माना जाता है, उन्होंने हमेशा से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। ऐसे में, इकराम चौधरी पर भरोसा जताना इस बात का संकेत है कि वे एक विश्वासपात्र के रूप में उभर रहे हैं।

हालांकि, इकराम चौधरी की दावेदारी पर विपक्ष भी सक्रिय है और उन पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन इकराम चौधरी के समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो उनकी उम्मीदवारी के पक्ष में खड़े होकर अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। वे मानते हैं कि यदि इकराम चौधरी जिला पंचायत केवट 13 से सदस्य बनते हैं, तो यह क्षेत्र की राजनीति में एक नई दिशा प्रदान करेगा।

इस चुनाव में इकराम चौधरी का नेतृत्व और समाज के प्रति उनकी निष्ठा यह दर्शाते हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में परिवर्तन की आवश्यकता है। यह चुनाव केवल इकराम चौधरी की व्यक्तिगत दावेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज की आवाज़ को एक नई पहचान और शक्ति देने का अवसर भी है।

जहाँ एक ओर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज है, वहीं दूसरी ओर इकराम चौधरी और उनके समर्थकों की दृढ़ता यह दिखाती है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इकराम चौधरी अपनी मेहनत और समर्थन के बल पर इस चुनावी दौड़ में सफलता प्राप्त कर पाते हैं या नहीं। यह चुनाव केवल क्षेत्र के भविष्य के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

]]>
https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/21/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-13-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be/feed/ 0
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खोला मोर्चा https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/21/%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa/ https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/21/%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa/#respond Mon, 21 Apr 2025 03:03:55 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=403 Read More]]>

भ्रष्टाचार के खिलाफ उतरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
कैराना । नगर पालिका कैराना के सभी सम्मानित नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश सामने आया है, जो न केवल प्रशासन की पारदर्शिता को उजागर करता है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को भी दर्शाता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल ने हाल ही में वसीम अंसारी, एक नगर पालिका सभासद, द्वारा लगाये गए गंभीर आरोपों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति, लेखपालों या नगर पालिका सभासदों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नागरिकों से पैसे की मांग की जाती है या अपात्र व्यक्तियों के मकान को बनाने के लिए पैसे का लेन-देन किया जा रहा है, तो ऐसी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। अतुल मित्तल ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं की लिखित शिकायत उनके कार्यालय में करें ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट भी वायरल किए हैं, ताकि यह संदेश जन-जन तक पहुंचे। उनका यह निर्देश पीएम मोदी की सरकार की नीति को जीता-जागता प्रमाणित करता है, जिसमें कहा गया है कि गरीबों और पात्र नागरिकों को आवास मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है और यह सेवा बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अतुल मित्तल ने इस संवाद में दृढ़ता से कहा, “इस कार्य में सम्मिलित लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।” यह शब्द केवल कानून को लागू करने की बात नहीं करते, बल्कि समाज में कमजोर तबकों के प्रति एक मजबूत समर्थन का भी संकेत देते हैं। मित्तल का यह बयान वास्तव में एक प्रेरणा स्रोत है, जो दर्शाता है कि वे न केवल आवास की उपलब्धता के कार्य में लगे हैं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त और जागरूक समुदाय का निर्माण भी कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को यह भी याद दिलाया कि समाज में ऐसे व्यक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं है जो अपनी स्वार्थी हितों के लिए गरीबों का शोषण करते हैं। उनके नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए एकजुट हैं। कैराना की जनता अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है और यही वह समय है जब हम सब मिलकर एक स्वर में कहें, “भ्रष्टाचार नहीं, विकास चाहिए!” अतुल मित्तल की यह पहल न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए एक अमिट विश्वास का प्रतीक भी है।

]]>
https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/21/%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa/feed/ 0