शिक्षा – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in News Portal Wed, 15 Apr 2026 16:49:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/wp-content/uploads/2025/04/The_Great_India_News_And_Directory_Logo_.png शिक्षा – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in 32 32 वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/15/meritorious-students-were-honored-at-the-annual-festival/ Wed, 15 Apr 2026 16:48:45 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6510 Read More]]>

🎯 वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

📍 कैराना (शामली)

एस. एन. जु. हाई स्कूल, कैराना में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, नाटक, कविता व भाषण के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। अंत में सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

]]>
अम्बेड़कर जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/14/essay-writing-competition-organized-on-the-eve-of-ambedkar-jayanti/ Tue, 14 Apr 2026 03:29:53 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6505 Read More]]>

अम्बेड़कर जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

कैराना। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेड़कर की जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार, प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने डॉ० अम्बेड़कर के चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित किये। विद्यालय निदेशक ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवनवृत्त पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता हिन्दी वं अंग्रेजी में आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग में निबंध के शीर्षक कक्षा-03 में ‘माईसेल्फ’ कक्षा-04 में ‘माई कन्ट्री’ कक्षा-05 में इम्पोरटेन्स ऑफ इंग्लिश, जूनियर वर्ग कक्षा-06 से 08 में, ‘जलियावाला बाग’ सीनियर वर्ग कक्षा-09 में ‘समय का महत्व’ कक्षा-10 में ‘विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व कक्षा-11 में ‘जीवन में खेल का महत्व’ तथा कक्षा-12 में ‘परिश्रम का महत्व निश्चित किये गये। छात्र-छात्राओं ने सुन्दर भाषा-शैली एवं सुन्दर सुलेख में पूर्ण मनोयोग से निबन्ध लेखन किया। प्रतियोगिता आयोजन में प्रशान्त शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रदीप कौशिक, अंकित चौहान, अजेन्द्र सिंह, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, अमित तोमर, अमित ठाकुर, अजीत सिंह, ममता शर्मा, मरियम सिद्दिकी, आरती शर्मा, लीना, रीतू, मीनू, परमजीत कौर, ऊषा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

]]>
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/essay-competition-organized-at-st-rc-scientific-convent-school/ Sat, 11 Apr 2026 12:07:56 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6463 Read More]]>

सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

कैराना। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं लेखन विकास के दृष्टिगत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के प्राथमिक, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में हुई। प्राथमिक वर्ग में हिन्दी निबंध लेखन के शीर्षक कक्षा-03 में मेरा मित्र, कक्षा-04 मेरा विद्यालय, कक्षा-05 हमारा प्यारा भारतवर्ष, जूनियर वर्ग की कक्षा-06 में स्वतंत्रता दिवस, कक्षा-07 में स्वास्थ्य और व्यायाम, कक्षा-08 में भ्रष्टाचार सीनियर वर्ग में अंग्रेजी लेखन में शीर्षक कक्षा-09 में इम्पोरटेन्स ऑफ बुक्स, कक्षा-10 में इम्पोरटेन्स ऑफ गुड वैल्यूज, कक्षा-11 में इम्पोरटेन्स ऑफ सेल्फ स्टडीज तथा कक्षा-12 में इम्पोरटेन्स ऑफ टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न लाइफ रखे गए। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सुन्दर सुलेख में स्वयं की मानसिक शक्ति व व्याकरणीय भाषा-शैली का प्रयोग करते हुए निबंध लेखन किया। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्रों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत सदैव विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी छात्रों को भाग लेकर अपने चरित्र एवं मस्तिष्क का निर्माण करना चाहिए। प्रतियोगिता आयोजन में प्रशांत शर्मा, शुभम कर्णवाल, प्रभाग गर्ग, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अमित ठाकुर, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, शाहरूख खान, अजय कुमार, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, ममता शर्मा, आरती शर्मा, रीतू चौहान, लीना शर्मा, मरियम सिद्दिकी, ऊषा अग्रवाल, परमजीत कौर आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

]]>
महाविद्यालय में छात्राओं ने दिखाई आत्मरक्षा की ताकत, सेल्फ डिफेंस का प्रभावी प्रदर्शन https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/08/female-students-demonstrate-the-power-of-self-defense-at-the-college-an-impressive-display-of-self-defense-skills/ Wed, 08 Apr 2026 02:17:21 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6431 Read More]]>

महाविद्यालय में छात्राओं ने दिखाई आत्मरक्षा की ताकत, सेल्फ डिफेंस का प्रभावी प्रदर्शन

कैराना : उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सोमवार को विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सेल्फ डिफेंस तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय यदि कोई असामाजिक तत्व चेन खींचने या अन्य प्रकार की घटना को अंजाम देता है, तो किस प्रकार सतर्कता और तकनीक के माध्यम से स्वयं की रक्षा की जा सकती है। प्राचार्य डा हरेंद्र सिंह ने छात्राओं को बताया कि आज के समय में बालिकाओं का सशक्त होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति प्रभारी डा नीतू त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए कोई और नहीं आएगा, इसलिए आपको स्वयं ही सक्षम बनना होगा। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आंचल, आकांक्षा, सपना, शगुन, निक्की, मेघा सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने साथियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। दर्शक छात्राओं ने भी पूरे उत्साह और रुचि के साथ तकनीकों को सीखा और समझा। इस अवसर पर डा राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

—-

]]>
वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक भारद्वाज की नन्हीं बिटिया का सम्मान https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/05/honor-bestowed-upon-senior-journalist-abhishek-bhardwajs-little-daughter/ Sun, 05 Apr 2026 04:42:05 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6427 Read More]]>

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक भारद्वाज की नन्हीं बिटिया का सम्मान

कैराना। कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित दानवीर कर्ण(डीके) कॉन्वेंट स्कूल में अध्ययनरत नर्सरी कक्षा की छात्रा आराध्या को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। नन्हीं छात्रा को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। विदित रहे कि आराध्या कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक भारद्वाज की पुत्री है। आराध्या को सम्मानित किए जाने से परिजनों में हर्ष व्यापत है। विद्यालय प्रबंधक संजीव गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन ने आराध्या को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ववल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर शांतनु राज, आदित्य राज, दीपिका गोयल, गीता राज, कमलेश शर्मा, आरती शर्मा, पूजा शर्मा, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

 

]]>
वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक भारद्वाज की नन्हीं बिटिया का सम्मान https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/05/%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%95-%e0%a4%ad%e0%a4%be/ Sun, 05 Apr 2026 04:39:11 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6422 Read More]]>

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक भारद्वाज की नन्हीं बिटिया का सम्मान

कैराना। कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित दानवीर कर्ण(डीके) कॉन्वेंट स्कूल में अध्ययनरत नर्सरी कक्षा की छात्रा आराध्या को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। नन्हीं छात्रा को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। विदित रहे कि आराध्या कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक भारद्वाज की पुत्री है। आराध्या को सम्मानित किए जाने से परिजनों में हर्ष व्यापत है। विद्यालय प्रबंधक संजीव गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन ने आराध्या को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ववल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर शांतनु राज, आदित्य राज, दीपिका गोयल, गीता राज, कमलेश शर्मा, आरती शर्मा, पूजा शर्मा, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

 

]]>
जनता जूनियर हाईस्कूल कण्डेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/02/annual-prize-distribution-ceremony-held-at-janata-junior-high-school-kandela/ Thu, 02 Apr 2026 04:24:11 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6415 Read More]]>

जनता जूनियर हाईस्कूल कण्डेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

कैराना। विगत मंगलवार को जनता जूनियर हाईस्कूल स्कूल कण्डेला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। नर्सरी कक्षा में विहान ने प्रथम, आयुष चौहान ने द्वितीय तथा आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में अमित ने प्रथम, शौर्य ने द्वितीय व वानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी कक्षा में अगम चौहान ने प्रथम, आरव चौहान ने द्वितीय व मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। फर्स्ट क्लास में प्रियंका ने प्रथम, पलक शर्मा ने द्वितीय व मयंक कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया। सेकेंड क्लास में साक्षी फर्स्ट, वानी सेकेंड व इवांका थर्ड पोजीशन पर रही। थर्ड क्लास में

अंजली प्रथम, देवांशी द्वितीय व विधि तृतीय स्थान पर रही। फोर्थ क्लास में राशी ने प्रथम, जारा ने द्वितीय व अवनी ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। फिफ्थ क्लास में अर्शी ने प्रथम, सिया ने द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिक्स्थ क्लास में गुंजन प्रथम, केशव कश्यप द्वितीय तथा अंजली व वंश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सेवंथ क्लास में महिमा शर्मा प्रथम, जोया द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही। एइठ क्लास में प्राची ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय व प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक(एमडी) मीनाक्षी चौहान व प्रधानाचार्य अशोक चौहान के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निखिल, नीलम, नीशू, कीर्ति, ममता, कोमल, प्रिया, प्राची, नीलम, निशा व रूबी देवी आदि शिक्षिकाएं व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

 

]]>
डीके कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/03/26/annual-prize-distribution-ceremony-held-at-dk-convent-school/ Thu, 26 Mar 2026 04:05:08 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6409 Read More]]>
  1. डीके कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

कैराना। बुधवार को कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित डीके कॉन्वेंट स्कूल में शैक्षणिक सत्र-2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान सभी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले

मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल चौहान मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे, जबकि पूर्व सभासद राकेश सैनी, पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी एवं सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कैराना के पूर्व चेयरमैन राशिद अली ने की। नर्सरी से फर्स्ट ग्रुप में यूकेजी स्टूडेंट अरनीमा चौहान टॉपर रहे। कक्षा सेकेंड से फिफ्थ ग्रुप में फोर्थ क्लास की छात्रा बुशरा टॉपर रही। कक्षा सिक्स्थ से एइठ ग्रुप में सेवंथ क्लास की छात्रा नाहिदा टॉपर रही। इसके अलावा, नर्सरी में आन्या सैनी व अवनी, फर्स्ट क्लास में शिवांश, सेकेंड क्लास में ईशानी, थर्ड क्लास में कुंज, नायला सदफ व रितान्या, फिफ्थ क्लास में अभय चौधरी, सिक्स्थ क्लास में नमरा व एइठ क्लास में माहिरा प्रथम स्थान पर रहें। वहीं, नर्सरी में दिशानी गर्ग व नीवि, यूकेजी में काव्या, फर्स्ट क्लास में वेदान्क सिंह, सेकेंड क्लास में अर्थव शर्मा, थर्ड क्लास में प्रिया देवी यादव, फोर्थ क्लास में आफिया, फिफ्थ क्लास में वेद, सिक्स्थ क्लास में आरव, सेवंथ क्लास में अंकिता व एइठ क्लास में अदिबा द्वितीय स्थान पर रहें। इसके अतिरिक्त, नर्सरी में परिशा गर्ग, विराज व ईशान सैफी, यूकेजी में पलाक्शी सैनी, फर्स्ट क्लास में सूरज कुमार, सेकेंड क्लास में अक्शरा वर्मा, थर्ड क्लास में शोर्य जैन, फोर्थ क्लास में अदिवंश, फिफ्थ में आरूषि वर्मा, सिक्स्थ में आरव पुनिया व शेरान आजम, सेवंथ में वान्या सैनी एवं एइठ क्लास में आरव गोयल तृतीय स्थान पर काबिज हुए। इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा अतिथियों व अध्यक्ष द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को आगे बढने की प्रेरणा दी।

 

]]>
सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में आदर्श छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/03/18/ideal-students-were-honored-at-st-rc-convent-school/ Wed, 18 Mar 2026 15:03:31 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6400 Read More]]>

सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में आदर्श छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कैराना। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉवेंट स्कूल(10+2) में कक्षा-03 से 08 तक के आदर्श छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उत्साहवर्धन किया गया। ये वह छात्र है जो वर्षभर नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहें। पूर्णतः अनुशासित रहे, विद्यालय में होने वाली सभी प्रकार की शैक्षिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय व घर पर कार्य एवं व्यवहार सराहनीय रहा। शैक्षिक दृष्टि से कक्षा में सदैव अच्छे रहें। अपने शिक्षकों, माता-पिता एवं बड़ों का आदर सम्मान करने वाले विद्यार्थियों का आदर्श छात्र-छात्रा के रूप में चयन किया गया। विद्यालय के आदर्श छात्र शिवाय, कनिष्का गुप्ता, आरव चन्द्रा, शिवंया, समर, आराध्या शर्मा, अक्षित चौहान, केशव चौहान, आनवी चौहान, आरव चौहान, सुकरान, लक्ष्य भारद्वाज, कार्तिक रहें। इन सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार व प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार द्वारा स्मृति-चिह्न व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी जाये वहाँ अपने चरित्र, व्यवहार एवं अनुशासन के बल पर सदैव सम्मानजनक स्थान प्राप्त करें। इस अवसर पर अजेन्द्र सिंह, अमित तोमर, अजय कुमार, जोनी चौहान, अजीत चौहान, अमित ठाकुर, ममता शर्मा, लीना, रूपांजली, रीतू चौहान, मरियम, उषा अग्रवाल, आरती शर्मा, मीनू चौहान, प्रदीप कौशिक आदि मौजूद रहें।

]]>
नियमों के उल्लंघन पर न्यू हाईट एकेडमी की सदस्यता निरस्त  https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/02/19/new-height-academys-membership-cancelled-for-violating-rules/ Thu, 19 Feb 2026 04:30:15 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6371 Read More]]>

नियमों के उल्लंघन पर न्यू हाईट एकेडमी की सदस्यता निरस्त 

कैराना, शामली | 17 फरवरी 2026 (मंगलवार)
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा इकाई कैराना की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को डी.के. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष शहजाद एडवोकेट ने की, जिसमें क्षेत्र के अनेक विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।


बैठक में संगठन के नियमों का पालन न करने पर न्यू हाईट एकेडमी कैराना की सदस्यता सर्वसम्मति से निरस्त कर दी गई। इस निर्णय को लेकर सभी सदस्यों ने एकमत सहमति जताई।
बैठक में आगामी शैक्षिक सत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की जाएंगी। साथ ही, बिना ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टी.सी.) के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया गया। यदि कोई विद्यालय 31 जुलाई तक टी.सी. प्रस्तुत नहीं करता है तो उस पर 10,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, यह भी निर्णय लिया गया कि सत्र के मध्य कोई भी विद्यालय अन्य विद्यालय के शिक्षक को नियुक्त नहीं करेगा। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन हेतु 27 मार्च 2026 को एस.एन. इंटर कॉलेज कैराना में अगली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर महासभा के संरक्षक के रूप में डी.के. स्कूल के प्रबंधक राज कुमार सेन, आर.सी. स्कूल के प्रबंधक यशपाल पवार, एन.ए. कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक सलीम अंसारी सहित अन्य विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए सभी निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए तथा अंत में जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

]]>