जाति जनगणना पिछड़ा वर्ग के हित में सभी जातियां आगे आएं – रविंद्र प्रधान जोगी
जाति जनगणना पिछड़ा वर्ग के हित में सभी जातियां आगे आएं – रविंद्र प्रधान जोगी

(शामली) – समाजसेवी विक्की देशवाल के फार्म हाउस में पिछड़ा वर्ग की ओर से ‘एक चाय मुलाकात की, पहल बदलाव की’ के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग संगठन के शामली के जिलाध्यक्ष रविंद्र पाल, सपा नेता सतेंद्र पाल (बुढ़ाना विधानसभा 11), और सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रधान जोगी ने भाग लिया। रविंद्र प्रधान जोगी ने कहा कि जाति जनगणना की मांग विपक्ष द्वारा पूरे देश में संसद के अंदर एक मजबूत आवाज के रूप में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाई गई है। जिसके परिणाम स्वरूप जाति की जनगणना पूरे देश में होने जा रही है। इसमें सभी जातियों में निवास करने वाले व्यक्तियों को अपनी जाति की जनगणना करानी चाहिए। पिछड़ा वर्ग को इस जाति जनगणना से राजनीतिक, आर्थिक, और सामाजिक लाभ मिलेगा, जो कि हितकारी होगा।
इस अवसर पर रहीश मिर्जा, पुष्पेंद्र चौधरी, सलीम अल्वी (जोगी), मो. हम्माद आदि भी उपस्थित रहे।





















































