Uncategorized – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in News Portal Tue, 02 Dec 2025 16:25:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/wp-content/uploads/2025/04/The_Great_India_News_And_Directory_Logo_.png Uncategorized – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in 32 32 नगर पालिका पर नाले का निर्माण पूरा न करने का आरोप https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/12/02/the-municipality-was-accused-of-not-completing-the-construction-of-the-drain/ Tue, 02 Dec 2025 16:23:00 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=4815 Read More]]>

नगर पालिका पर नाले का निर्माण पूरा न करने का आरोप

वार्ड 16 के निवासियों ने जताया कडा आक्रोश, जलभराव से परेशान है वार्डवासी

 

डीएम से की कार्रवाई की मांग, समाधान न होने पर खुद पानी रोकने की चेतावनी

 

शामली। वार्ड 16 के निवासियांे ने नगर पालिका पर नाले का आधा निर्माण कार्य करने के कारण मौहल्ले में जलभराव से होने वाली परेशानियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वार्ड 16 के दर्जनों निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा तीन साल पूर्व सरस्वती स्कूल से लेकर कौशाम्बी स्कूल मील की दीवार तक एक नाला निर्माण कराया गया था जो अधूरा छोड दिया गया जिस कारण वहां का पानी रविराम विहार रास्ते पर आ गया, इसके कारण वहां से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं व आम लोगों को परेशानियांे का सामना करना पड रहा है, वहीं गंदगी के कारण मौहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बढता जा रहा है, वहीं गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस रहा।

मौहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न किया गया तो मौहललेवासी खुद ही पानी को बंद कर दंेगे। उन्होंने डीएम से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस अवसर पर ओमदत्त, जयविन्दर सिंह, रामशरण, मयंक मलिक, आकाश, अजय, विनय, मंजू, नीरज, अलका, सीमा, कांता, अरविन्द आदि भी मौजूद रहे।

]]>
गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली भव्य https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/08/30/a-grand-celebration-was-held-on-the-occasion-of-ganpati-festival/ Sat, 30 Aug 2025 09:05:47 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3432 Read More]]>

गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय

कैराना। गणपति महोत्सव के पावन अवसर पर कस्बे का वातावरण शुक्रवार को पूर्णतः भक्तिमय हो गया। सिद्धपीठ बाबा बनखंडी मंदिर से गणपति महाराज की विशाल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। इस अवसर पर नगरवासियों सहित आसपास के कस्बों और गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा में भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

गणपति बप्पा की सजीव प्रतिमा से सुसज्जित यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों–– बेगमपुरा, चौक बाजार, जोड़वा कुआं, पुराना बाजार, निर्मल चौराहा, जामा मस्जिद, पट्टोवाला, गुंबद, शामली बस स्टैंड तथा टीचर्स कॉलोनी से होती हुई पुनः बाबा बनखंडी मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति का भव्य स्वागत कर पुष्प वर्षा की। चारों ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे और नगर का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया।

आकर्षण का केंद्र बनी झांकियां, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े

शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं से संबंधित झांकियों का विशेष आकर्षण रहा। सजावट से अलंकृत इन झांकियों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने शोभायात्रा को और भी भव्य एवं आलोकित बना दिया।

छोटे-बड़े सभी श्रद्धालु उल्लासपूर्वक नृत्य कर गणपति महाराज की आराधना करते रहे।

सेवाभाव से जुड़े सेवादार

शोभायात्रा में भगवान गणपति के सेवादार की बोली आशु गर्ग ने ली। वहीं सारथी की बोली का दायित्व पुनीत गोयल एवं रजत मित्तल द्वारा निभाया गया। सेवाभाव और समर्पण की इस अद्भुत मिसाल ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

भव्य शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। इस दौरान सुभाष चंद्र सिंघल, अनिल गोयल, प्रमोद गोयल, अनुज मित्तल, मेघराज वर्मा, राहुल शर्मा, रजत मित्तल, कमलकांत सिंघल, पुनीत गोयल (पत्रकार), राहुल बंसल, शिवम् गोयल, तन्नू सिंघल, लक्ष्य गर्ग, अर्जुन आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

श्रद्धा और भक्ति में डूबा नगर

पूरी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान गणपति की स्तुति करते रहे। नगरवासी घर-घर से बाहर निकलकर शोभायात्रा का स्वागत करते दिखाई दिए। जगह-जगह भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे भक्तों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
शोभायात्रा का समापन बाबा बनखंडी मंदिर परिसर में हुआ, जहां गणपति बप्पा की आरती और भजन संध्या के साथ भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

]]>
इतिहास के पन्नो मे दर्ज है अपना कैराना महाराजा कर्ण का कैराना से रिश्ता https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/07/04/%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%88/ Fri, 04 Jul 2025 12:17:41 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=1915 Read More]]>

इतिहास के पन्नो मे दर्ज है अपना कैराना
महाराजा कर्ण का कैराना से रिश्ता

लेखक:- पुनीत कुमार गोयल कैराना

जनपद मुजफ्फरनगर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर बसा करीब 90 हजार की आबादी का कस्बा कैराना जो प्राचीन काल में कर्णपुरी के नाम से विख्यात था जो बाद में बदलकर किराना नाम से जाना गया और इसके पश्चात फिर कस्बे का नाम किराना से बदकर कैराना में परिवर्तित हुआ।


कैराना से दक्षिण दिशा की ओर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर बसे गॉव तीतरवाड़ा में एक तीतर खाँ पठान रहते थे जिसके कृत्य से लोग काफी परेशान हो चुके थे। बताते हैं कि इस क्षेत्र में उस समय होने वाली शादी के बाद दुल्हे द्वारा यहाँ से गुजरने वाली दुल्हन की डोली उक्त तीतर खाँ एक रात अपने पास रखता था। इसी प्रकार उस समय जब तीतर खाँ ने अपनी आदत के अनुसार यहाँ से गुजरने वाली एक बारात को रोककर नव.वधु को जबरन दुल्हे से ले लिया तो दुल्हे पक्ष के लोग शहर पंजीठ में रहने वाले उस समय के अति प्रभावशाली व्यक्ति राणाहुर्रा जो कुछ वर्षों पूर्व ग्राम जूण्डला ;हरियाणाद्ध से आकर यहाँ बसा था के पास पहुँचे और तीतर खाँ के कृत्यो की जानकारी दी। आज जहाँ पर तीतरवाडा बसा है वह पंजीठ से मात्र 3 किलो मीटर की दूरी पर है तथा कैराना से 5 किलो मीटर दक्षिण में है। बताते हैं कि राणाहुर्रा ने फरियाद सुनकर तीतर खाँ से युद्ध करने की ठान ली और वह तीतर खाँ के पास तीतरवाडा पहुँचा और वधु को मुक्त करने का

 

आग्रह किया जिस पर तीतर खाँ ने नव वधु को वापिस करने से मना कर दिया इस पर राणा हुर्रा ने अपने 20 पुत्रों व अन्य साथियों सहित तीतर खाँ पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध में तीतर खाँ को मौत के घाट उतार दिया गया और नव वधु को मुक्त करा लिया गया। इस युद्ध में राणा हुर्रा के 17 पुत्र शहीद हो गये। पुत्र कलसा दीपचन्द व दोपाल बचे इनमें से बाद में कलसा से कैराना क्षेत्र के गुजरों की चौरासी कलस्यान नाम से बसी जो आज भी कलस्यान खाप के नाम से जानी जाती है। दूसरे पुत्र दीपचन्द ने देवबंद के शासन पर राज किया जबकि तीसरे पुत्र दोबाल ने रामपुर

मनिहारान पर शासन किया और वहाँ पर खूबडो की चौरासी बसायी। बताते है कि मुक्त करायी गयी नव वधु राणा हुर्रा की पत्नी बनी उससे 2 पुत्र सलखा व सैगला हुये इन दोनों पुत्रों में से सलखा ने सिसौली पर शासन किया और बलियान खाप बसायी और सैगला ने मेरठ जनपद के चौरासी खाप सैगलान बसायी। जानकारी के अनुसार आज 4 चौरासी खाप हैं। कैराना क्षेत्र में कलसयान नाम से रामपुर मनिहारान में खूबडों की चौरासी तथा सिसौली क्षेत्र में बालियान खाप तथा मेरठ में सैगलान खाप के नाम से विख्यात है। यह शहर पंजीठ से राणा हुर्रा की ही वंशावली है कुल मिलाकर शहर पंजीठ जो आज तक पिछडे गाँव के रुप में विद्यमान है ने इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण इतिहास की कड़ी प्राचीन इतिहास में जोडी जिसका यहाँ उल्लेख करना आवश्यक था इस गांव में वर्तमान समय में सैनी समाज के लोगों सहित मुस्लिम गूजर रहते हैं।

कैराना पर मुगल बादशाहों की नजरे इनायत रही है यही कारण है कि उन्होंने यहां पर अनेक महत्वपूर्ण निर्माण कराये जिनके अवशेष आज भी जीर्ण अवस्था में खण्डहर बने मुगलकाल की गवाही दे रहे हैं। कैराना के पूर्व में कांधला, पश्चिम में पानीपत, उत्तर में झिंझाना व शामली तथा दक्षिण में प्राचीन शहर पंजीठ व तीतरवाडा स्थित है। यहाँ पर यह भी उल्लेखनीय है कि पांडवों ने जो पाँच गाँव दुर्याेधन से माँगे थे वह गाँव पानीपत, सोनीपत, बागपत, तिलपत, वरुपत ;बरनावा, यानि पत नाम से जाने जाते हैं। महाभारत काल में कैराना से होकर ही यमुना नदी बहती थी और यहाँ पर राजा कर्ण का राज्य था जिन्होने अपने समय में कई महत्वपूर्ण किले बनवाये और इसके चारो ओर पांडवों का रहन सहन व आवागमन था। कहा जाता है कि दानवीर कर्ण यमुना नदी के किनारे प्रातःकाल सूर्य देवता की पूजा किया करते थे। इसी स्थान पर राजा इन्द्र को राजा कर्ण ने अपने कवच कुण्डल दान में दे दिये थे। तब से ही राजा कर्ण दानवीर के नाम से विख्यात हुए।
महाभारत युद्ध स्थल होने के कारण तथा इसके कैराना के समीप होने के कारण पाण्डव व कौरवों ने कुरुक्षेत्र के आसपास चारों ओर युद्ध शिविर लगाये थे इन शिविरों में श्याम के नाम से जहाँ श्री कृष्ण रहते थे शामली कस्बा है तथा कैराना में महाबली कर्ण, नकुड़ में नकुल, तथा थानाभवन में भीम आदि के शिविर थे इसी प्रकार के अक्षर से नाम प्रारम्भ होने वाले कस्बों में करनाल, कैराना, कुरुक्षेत्र, कांधला आदि में कुरुवंश के युवराज दुर्याेधन ने अंगदेश बनाकर कर्ण को सौंपा था और राजा कर्ण ने यमुना किनारे इस स्थान को केन्द्र बिन्दु मानकर महत्वपूर्ण निर्माण कराये लेकिन बाद में मुगल कालीन समय में यह महाभारत कालीन स्मृतियां लुप्त कर दी गईं। बाद में सम्राट जहांगीर दिल्ली से दो बार कैराना आये और उन्होंने यहाँ पर दरबारेआम किया। लाल पत्थरों से निर्मित यहाँ पर कई दरवाजे व इमारतें आज भी इस काल की याद दिला रही हैं। सम्राट जहाँगीर व औरंगजेब ने जब पानीपत की लडाई लड़ी थी तब उन्होंने कैराना को ही अपने सैनिकों की छावनी बनाई थी उनके कई मकबरे नुमा भवन आज भी इस्लामिया स्कूल के पास जहाँ पर वर्तमान समय में पुलिस चौकी इमाम गैट हैए मौजूद है। इस क्षेत्र को आज भी छावनी के नाम से पुकारते हैं। औरंगजेब द्वारा बनाई गयी मस्जिद जो करीब 400 वर्ष पुरानी हैए यहाँ पर मौहल्ला दरबार में मौजूद है। पिछले दिनों जब इस मस्जिद की दक्षिण की ओर की दीवार तोड कर उसमें दुकान निकाली जा रही थी तो इस मस्जिद के नीचे एक तहखाना व सुरंग मिली थी जैसे ही इस रहस्य की चर्चा फैली शहरवासी देखने के लिए उमड पडे। उस हिस्से में दीवार करके प्रशासन ने बंद करा दिया था। इस बारे में कुछ लोगों का कहना था कि उक्त सुरंगनुमा तहखाने से उस समय की कोई दुलर्भ या पुरानी कीमती वस्तु मिली थी यह मामला आज भी रहस्यपूर्ण बना हुआ है। इस बारे में इतिहासकारों का यह भी कहना है कि यह सुरंग व तहखाना राजा कर्ण द्वारा यमुना नदी से पानी लाने के लिये यहाँ बनाई थी। सन 1527 ईण् में शामली परगना जिसमें कैराना भी शामिल था सम्राट जहांगीर ने अपने खास विश्वसनीय नवाब मुकर्रब खाँ को भेंट स्वरूप दिया था। इस परगने की सीमा करनाल तक थी मुकर्रब खाँ ने कैराना को अपना लिया और विकसित किया था उन्होने कैराना में पानीपत.खटीमा मार्ग के पास एक सुन्दर तालाबए नवाब किलाए नवाब दरवाजा एवं सुरंगे आदि बनवाई थी जिनके अवशेष आज भी मौजूद हैं। तालाब के पास कई पुरानी खण्डहर नुमा इमारतेंए दरवाजे व सिदरियों में मंदिर आकार के खण्डहर और बैगमपुरा मौहल्ले में एक बडी पुरानी सरायए बैगम महलए बारहदरी तथा सराय वाली मस्जिद जो बेगम महरूनिशा ने बनवाई थी तथा कई विशाल दीवारें अब भी खण्डहर बनी प्राचीन संस्कृति की याद दिला रही है। बेगमपुरा मौहल्ले में हकीम मुकर्रब खाँ की बेगमें रहती थी और मौहल्ला दरबार व आसपास उनका दरबार.ए.आम लगता था। यहाँ पर नवाब के किलों में चार कसौटी के खम्ब थे जो वर्तमान में पानीपत शहर में सुप्रसिद्ध हजरत मौला कलन्दरशाह के मजार में लगे हुये हैं।

कैराना में सम्राट जहाँगीर के लिये नवाब हकीम मुकर्रब खाँ ने एक तख्ते ताऊस ;सिंहासनद्ध भी बनवाया था जिसकी कीमत उस समय विदेशी सरकार ने लंदन में 72 करोड रूपये लगायी थी जिसको औरंगजेब के समय नादिरशाह लूट कर ईरान ले गया था जो आज भी वहां पर मौजूद है। जहाँगीर बादशाह ने किसी कार्य से खुश होकर कैराना व क्षेत्र में अपने विश्वसनीय नवाब हकीम मुकर्रब खाँ के द्वारा अनेक विकास कार्य नवाब मुकर्रब खाँ ने पानीपत रोड के पास करीब 55 बीघा भूमि में तालाब व किला बनवाया जिसकी चौडाई लगभग 250 वर्ग गज है इस तालाब की एक ओर दीवार नहीं है जबकि तीन ओर पक्की दिवारें है जिनमें सिद्धियां बनी हुई हैं इस तालाब के बीच एक सुन्दर व सफेद पत्थरों से निर्मित करीब 15 फुट ऊंचा व 60 फुट लम्बा चौडा टापू ;चबूतराद्ध है बताया जाता है कि नवाब साहब अपनी बेगमों के साथ किश्ती द्वारा तालाब की सैर किया करते थे तथा बीच में स्थित चबूतरे पर आराम फरमाया करते थे इस तालाब के पास बने किले के नीचे तीन सुरंगे हैं। जिनका एक दरवाजा यमुना नदी की ओर तथा एक दिल्ली की और तीसरा पानीपत की ओर खुलता है तथा यहीं से एक सुरंग नवाब गेट से होते हुए दरबार वाली शाही मस्जिद में खुलती थी। बताते हैं कि उक्त रास्ते से नवाब साहब नमाज के लिए जाते थे। दूसरी नगर में एक कुएं में आकर खुलती है जबकि तीसरी सुरंग दिल्ली में इसलिये खुलती थी क्योंकि वहीं सम्राट जहाँगीर रहता था। इसी के पास बू अलीशाह कलन्दर शाह भी थे। आज भी वहाँ पर उनकी स्वर्यं की एवं उनके परिवारजनों की कब्रें मौजूद हैं। कैराना में स्थित ऐतिहासिक नवाब तालाब की कहानी के सम्बंध में बुजुर्ग लोग बताते हैं कि नवाब मुकर्रब खों ने एक नौलखा बाग भी लगवाया था जिसमें 360 कुएं खोदे गये थे जिनसे इस बाग की सिंचाई होती थी। इस नौलखा बाग में एक एक पेड फलदार लगवाये थे जिनमें आमए अमरूदए सेबए लीचीए कैहवा आदि थे। इस बाग में किले के आसपास एक हजार पिस्ता के पेड थे जबकि भारत में आज और उस समय कहीं भी पिस्ता पैदा नहीं होता था। आज वह पेड तो नहीं हैं बल्कि लगभग दो सौ कुओं के निशान आज भी बंद हालत में मौजूद हैं इस तालाब की तीन साईड प्राचीन समय की बनी हुई हैं आज भी टूटी हालत में स्थित है। कहा जाता है कि इस तालाब को उस समय के दानवों श्भूतों द्वारा एक ही रात में बना दिया गया था। इसमें लगे दानव उस समय रात को एक तरफ की दीवार अधूरी छोडकर भाग गये थे जब किसी महिला ने रात्रि को ही भोर होने से पहले चक्की चला दी थी। दानवीर कर्ण के नाम से विख्यात कैराना में राजा कर्ण सम्राट जहाँगीर और नवाब हकीम मुकर्रब खां का इतिहास सरकारी गजट में भी मिलता है। कैराना के एक इन्टर कालिज के शिक्षक श्री आशाराम शर्मा जिन्होंने यहां के इतिहास पर शोध किया है के अनुसार यहाँ पर शासन व प्रशासन ने प्राचीन काल की बनी स्मृतियों के सौन्दर्यकरण पर भी ध्यान नहीं दिया और हमेशा कैराना की उपेक्षा ही की। प्रशासन ने कभी भी इस कस्बे को पुरातत्व विभाग को नहीं सौंपा और न ही ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा हेतु कोई कदम उठाया। स्वाधीनता आन्दोलन में शामली तहसील को क्रांतिकारियों द्वारा जला दिया गया था जिस कारण अंग्रेजों ने बाद में कैराना में तहसील बनवाकर इसको मुख्यालय का रूप दे दिया था।
कैराना। कस्बा हकीमों की नगरी के नाम से भी विख्यात रहा है इसके अलावा शास्त्रीय संगीत के नाम पर तथा फिल्मी दुनिया के अभिनय आदि में विशेष ख्याति प्राप्त की। कैराना ने वीणावादक, बांसुरी वादक, रुपद गायक तथा अनेक शास्त्रीय गायक देश को दिये हैं। यहाँ से कैराना घराना् जो अब किराना घराना के नाम से जाना जाता है की संगीत साधना मुगल काल से हुई थी। उस समय कैराना के रहने वाले उस्ताद शकूर अली खाँ द्वारा यह संगीत कला शुरू की गई थी। किराना घराना आज भारत में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी प्रसिद्ध है कुछ वर्ष पूर्व किराना घराने की यशस्वी कलाकार श्रीमती गंगुबाई हंगल का शास्त्रीय गायन नव भारत टाइम्स ग्रुप द्वारा स्वर्गीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि पर अपने उत्सव में आयोजित किया था। 20वीं सदी से पहले कैराना घराने का संगीत देश विदेश में प्रसिद्ध रहा।

]]>
विद्यालय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने सुनील धीमान व अलका तिवारी सचिव https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/06/28/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d/ Sat, 28 Jun 2025 14:57:04 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=1806 Read More]]>

विद्यालय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने सुनील धीमान व अलका तिवारी सचिव

     

SHRI SUNIL DHIMAN JI                            SHRIMATI ALKA TIWARI JI
कैराना। उत्तर-प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से चन्द्रकुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष व हरेंद्र राणा को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, सुनील धीमान को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व अलका तिवारी को जिला सचिव बनाया गया है।

विगत गुरुवार को शामली में उत्तर-प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से चन्द्रकुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष व हरेंद्र राणा को महासचिव बनाया गया। वहीं, सुनील धीमान को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व अलका तिवारी को जिला सचिव का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। सुनील धीमान कस्बे के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में स्थित मदर इंडिया मॉडल जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक है, जबकि अलका तिवारी नगर के खन्द्रावली मार्ग पर स्थित हिमालय मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या है। इसके अलावा, कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द में स्थित जीआर पब्लिक स्कूल के संचालक पूरणचंद को जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं ज्ञापित की है।

]]>
The Great India पर देखे बुक स्टोर बुक बाइंडिंग शामली के नाम व मोबाइल नम्बर https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/06/21/see-the-name-and-mobile-number-of-book-store-book-binding-shamli-on-the-great-india/ https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/06/21/see-the-name-and-mobile-number-of-book-store-book-binding-shamli-on-the-great-india/#respond Sat, 21 Jun 2025 16:55:10 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=1503 Read More]]>

बुक स्टोर बुक बाइंडिंग शामली

लखन किशोर एंड संस बडा बाजार प्रवीण गोयल
01398.250397 9720091099

कॉलिज बुक डिपो गांधी चौक
01398.251248ए 9837144721

मोहन बुक सेलर्स एण्ड स्टेशनर्स करनाल रोड़
9411272608

अमर बुक डिपो मुर्तजाए काजीवाड़ा
9837373247

वशिष्ठ पुस्तक भंडार पुरानी सब्जी मंडी
9761384722

सिद्दीकी बुक डिपो काजीवाडा
9027253397

कमल पुस्तक भंडार गांधी चौक
9837683928

किशोर बुक स्टोर कॉपी रजिस्टर निर्माता निकट ठाकुरद्वारा
01398.250397
9897072397ए 9897072597

नेहरू पुस्तक भंडार बड़ा बाजार
01398.251866
9837077200ए 9319667666

किशन जनरल स्टोर बुक सेलर्स गांधी चौक
01398.250330ए 9927087580
9997449090ए 9837186770

मलिक बुक स्टोरए करनाल रोड़
9219601915ए 8923716915

भगवती प्रसाद एंड संस गांधी चौक
8057204979

अशर्फीलाल जगदीश प्रसाद बुक सेलर्सए गांधी चौक
01398.251440
9410449794

श्री बालाजी बुक सेलर्स गांधी चौक
9634248315ए 8909135010

श्री हरिकिशन प्रवीण कुमार जैन बुक सेलर्सए गांधी चौक
7895295862

अनिल जैन बुक सेलर्स गांधी चौक
9756754954

शिक्षा संस्थान गांधी चौकए शिवमूर्ति
9412322871

पवन बुक स्टोर वीण्वीण् कॉलेज रोड़
9412654190

बुक पाईट नया बाजार
9897471008ए 9997587535

राजू बुक स्टोर आर्यपुरीए नाला पटरी
8532972758

ऋषभ बुक स्टोर आर्यपुरीए नाला पटरी
9927742867ए 9457639378

श्याम बुक स्टोर आर्यपुरीए नाला पटरी
8881116041

दीपक बुक स्टोर आर्यपुरीए नाला पटरी
9319489191

गणेश स्टेशनरी मार्ट आर्यपुरी
9634691364

हनुमंत इंडस्ट्रीज स्टेशनरी निर्माताए आर्यपुरी
9456889596

मुकेश बुक सेलर्स व गिफ्ट शॉप हरेन्द्र नगर
9997786357

आकाश पेंटिंग फ्रेमिंग एवं बुक बाइंडिंग नाला पटरी
9719726654

राजू बुक बाइंडिंग सीण्बीण् गुप्ता कालोनी
9259869950

सलीम बाइंडिंग सेन्टर कलन्दरशाह
9634448176

सुरेन्द्रा ऑफसेट गली खतियान
8057186808

शादी कार्ड व पेपर सीण्बीण् गुप्ता कालोनी
9456889264

महालक्ष्मी बुक स्टोर दयानन्द नगर
01398.252381ए 9719042732

मित्तल बुक स्टोर माजरा रोड़
9758314381

मित्तल बुक डिपो शिव कालोनीए माजरा रोड़
8445051313

मित्तल बुक स्टोर माजरा रोड़
9058366800

चौधरी बुक स्टोर माजरा रोड़
9410859908

आदर्श पुस्तक भण्डार माजरा रोड़
9286719893ए 9760862724

आयुषी बुक स्टोर टंकी रोड़
9058043099

विशाल पुस्तक केन्द्र हनुमान रोड़
01398.254831ए 9412888589

बंसरी स्टोर बुक बुढ़ाना रोड
9548570194

शिवम पुस्तक केन्द्र हनुमान चौक
8899659007

भारत पुस्तक केन्द्र सुभाष चौक
9837946846

सिटी मैगजीन सेन्टर प्रगति मार्किट
9456264765

अनुराग स्टेशनर्स गांधी गंज मण्डी
9837286500

रमणीक ट्रेडर्स बॉल पैन गांधी गंज मण्डी
9411276201

मदन बुक स्टोर ज्वालागंज मण्डी रेलवे रोड़
01398.254245ए 9837253577

]]>
https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/06/21/see-the-name-and-mobile-number-of-book-store-book-binding-shamli-on-the-great-india/feed/ 0
रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की माता का निधन, शोक https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/18/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%aa/ https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/18/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%aa/#respond Fri, 18 Apr 2025 13:16:36 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=320 Read More]]>
  1. रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की माता का निधन, शोक
    कैराना। राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की माँ सईदन(82) का वृद्धावस्था के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
    राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्र के गांव बराला निवासी वाजिद प्रमुख की माता सईदन का विगत गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे इंतेक़ाल हो गया। वह 82 वर्ष की थी। बाद में उनके पार्थिव शरीर को गमगीन माहौल में गांव के निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रालोद जिलाध्यक्ष की माता के देहावसान की सूचना पर गांव तथा आसपास के इलाके में शोक व्याप्त हो गया। गांव बराला स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शुक्रवार को विधानमंडल दल नेता एवं बुढ़ाना से रालोद विधायक राजपाल बालियान, थानाभवन विधायक अशरफ अली ख़ान, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, पूर्व विधायक नूरसलीम राणा, युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत निर्वाल, रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, रालोद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विक्रांत जावला, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, भाजपा नेता अनिल चौहान, विजय मलिक उर्फ पप्पू, पूर्व जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ़्फ़ार, सहकारी संघ कैराना के चेयरमैन एवं गांव जहानपुरा के पूर्व प्रधान चौधरी जनाब अली, पूर्व ब्लॉक उप-प्रमुख गुरदीप चौधरी, पूर्व कैराना चेयरमैन राशिद अली, पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक सुधीर चौधरी व महराब चौधरी, अध्यक्ष संदीप इन्सां, बनत चेयरमैन धर्मवीर सिंह, रालोद नेता चौ० इस्लाम, जिला पंचायत सदस्य रंधावा मलिक, इंतज़ार अहमद, वीरसिंह मलिक, भाकियू प्रदेश महासचिव कपिल खटियान, किसान मजदूर संगठन अध्यक्ष कुलदीप पवांर, अजीत निर्वाल, उमरदीन मंसूरी, विकास धीमान, गुरजीत सिंह बेदी, सरदार गुलाब सिंह, चेयरमैन राजीव शास्त्री आदि ने रालोद जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

]]>
https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/18/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%aa/feed/ 0
कैराना में धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/06/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88/ https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/06/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88/#respond Sun, 06 Apr 2025 06:18:41 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=283 Read More]]>

महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

कैराना: क्षेत्र में अनेकों जगहें महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ भंडारा, झांकी व गोष्ठी का आयोजन भव्य रूप से किया गया। वही कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वह भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया।

शनिवार नगर के सिद्ध प्राचीन महर्षि कालू बाबा मंदिर में एम के बी महासभा के तत्वाधान में हरवर्ष के भांति इस वर्ष भी महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राप्त 9:00 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया वही प्रति 11:00 बजे सभा कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा कि अध्यक्षता जयचंद हलवाई ने की वही संचालन डॉक्टर श्रीपाल कश्यप द्वारा किया गया वहीं सभा के बाद प्रसार वितरण किया गया। हवन पंडित दिवाकर शास्त्री ने कराया इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही कार्यक्रम में महासभा प्रमुख दीपक कुमार बालान ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए। बताया कि भगवान महर्षि कश्यप जी सप्त ऋषियों में से एक है। भगवान महर्षि कश्यप जी को सृष्टि का रचनाकार माना जाता है। हम सभी को महर्षि कश्यप जी के जीवन को पढ़ना चाहिए। और उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। वह इन्होंने बताया कि समाज को संगठित करने एवं समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी हमें अग्रसर रहना चाहिए। वही भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए। उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प दिलाया गया। वहीं समाज को संगठित व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं क्षेत्र के गांव अलीपुर में महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर सुंदर-सुंदर झांकियां का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों कलाकारों ने पहुंचकर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकियों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। महर्षि कश्यप जयंती गांव पंजीठ, मवी गांव, रामडा, बुच्चाखेड़ी, सहपत, घीसुगढ़, सहित आदि गांव में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं इस अवसर पर जयचंद कश्यप, डॉ अभिमन्यु, डॉक्टर रवि, घासीराम कश्यप, डॉक्टर दीपक, करण बालान, सुरेश सैनी, डॉक्टर सोनू कश्यप, दीपक कश्यप, रोहित कश्यप, पुनीत गोयल, मास्ट विजयपाल सिंह, सरवन कश्यप, जग्गी कश्यप, अतुल मित्तल, छोटल कश्यप, सागर, मोहित, अंकित, रामकुमार, सहित भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

]]>
https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/04/06/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88/feed/ 0