टेक्नोलॉजी – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in News Portal Wed, 29 Oct 2025 03:56:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/wp-content/uploads/2025/04/The_Great_India_News_And_Directory_Logo_.png टेक्नोलॉजी – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in 32 32 किन्नर समाज की बुलंद आवाज़ नाजिम बाजी को मिला सम्मान, सामाजिक सेवा में मिसाल बनीं https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/10/29/nazim-baji-a-prominent-voice-of-the-transgender-community-received-the-honor-and-became-an-example-of-social-service/ Wed, 29 Oct 2025 03:56:24 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3964 Read More]]>

किन्नर समाज की बुलंद आवाज़ नाजिम बाजी को मिला सम्मान, सामाजिक सेवा में मिसाल बनीं

संयुक्त पत्रकार महासभा व ‘फ्रीडम ऑफ राइटिंग’ संपादक ने किया सम्मानित, कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह

मुजफ्फरनगर। मल्लूपुरा स्थित राष्ट्रीय किन्नर संघ के राष्ट्रीय कार्यालय में मंगलवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी को उनके समाजसेवी कार्यों और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और पत्रकारों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

सम्मान समारोह में संयुक्त पत्रकार महासभा की टीम और ‘फ्रीडम ऑफ राइटिंग’ के संपादक नदीम त्यागी ने संयुक्त रूप से नाजिम बाजी को सम्मान पत्र भेंट किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस दौरान हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नाजिम बाजी आज किन्नर समाज की बुलंद आवाज़ हैं। उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और निष्ठा से न केवल किन्नर समाज को सम्मान दिलाया है, बल्कि समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद तबकों के उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका जीवन समाज सेवा और मानवता की सच्ची मिसाल है।

वक्ताओं ने कहा कि नाजिम बाजी ने वर्षों से समाज के हर वर्ग में समानता और सम्मान की भावना को स्थापित करने के लिए जो प्रयास किए हैं, वे प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हर मंच से यह संदेश दिया है कि समाज में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी को बराबर का सम्मान मिलना चाहिए।

इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने नाजिम बाजी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय किन्नर संघ नई ऊँचाइयाँ छुएगा। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण हुआ और ‘जय नाजिम बाजी’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

The Great Indian News

]]>
यूजीसी नेट परीक्षा में शिवानी की सफलता ने क्षेत्र का नाम किया रोशन https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/07/22/shivanis-success-in-ugc-net-exam-brought-glory-to-the-region/ Tue, 22 Jul 2025 20:21:22 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=2537 Read More]]>

यूजीसी नेट परीक्षा में शिवानी की सफलता ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

जलालाबाद। गांव दखौडी की निवासी शिवानी ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने गांव और जनपद का नाम गर्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने होनहार छात्रा को बधाई दी है।

शिवानी, जो जमालपुर के किसान वीरेंद्र सिंह की पुत्री हैं, ने चोटी पुरा गुरुकुल से संस्कृत में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल भी हासिल किया। पिछले महीने, उन्होंने सहायक प्रोफेसर की योग्यता और पीएचडी में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया, जिसमें शिवानी ने 300 में से 168 अंक प्राप्त किए।

इस परीक्षा में कुल 12,320 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। शिवानी की इस सफलता पर भाजपा नेता ठाकुर सोमवीर सिंह, योगेंद्र राणा, सत्येंद्र राणा, चक्रेश राणा, रकम सिंह, राजेश सैनी, संदीप शर्मा और अन्य ने अपनी खुशी व्यक्त की है। उनकी उपलब्धियों से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।

]]>
शिव भक्तों के लिए भव्य शिविर: 5000 से अधिक कांवड़ियों को मिला भोजन प्रसाद https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/07/22/grand-camp-for-shiva-devotees-more-than-5000-kanwadis-got-food-prasad/ Tue, 22 Jul 2025 03:12:15 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=2495 Read More]]>

†शिव भक्तों के लिए भव्य शिविर: 5000 से अधिक कांवड़ियों को मिला भोजन प्रसाद

 

शामली। भारत विकास परिषद मिलाप, शामली ने शिव भक्तों की सेवा में एक अनूठी पहल की है। 16 जुलाई 2025 से शुरू हुए इस विशाल शिविर का आयोजन शिव गंगा वेंकट हाल, निकट पुलिस चौकी, इंडस्ट्रियल एरिया, कंडेला में किया जा रहा है।

अध्यक्ष श्याम कुच्छल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार विशेष रूप से शिव भक्तों के रहने, नाश्ते, रात के भोजन और स्नान की व्यवस्था की गई है। यह शिविर 24 घंटे संचालित है और यहां भक्तों के लिए नाश्ते में खस्ता कचौड़ी, पकौड़े और चाय, जबकि दोपहर और शाम के खाने में कढ़ी-चावल, रोटी, पुरी, नान, राजमा चावल, छोले चावल, आलू और भिंडी की सब्जी, दाल-चावल, खीर और हलवा आदि की व्यवस्था की गई है। रात में दूध भी प्रदान किया जाता है। अब तक 5000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया है।

सचिव प्रदीप संगल ने बताया कि इस शिविर में शहर के गणमान्य व्यक्ति भी पहुंचे और प्रशासन ने इसकी भरपूर प्रशंसा की। सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में खाने की व्यवस्था के तहत सत्र संयोजक अनुज जैन, वित्त सचिव आकाश वर्मा, विनोद जैन, कार्यक्रम संयोजक अनुराग गोयल, संजय गिरी और रितेश जैन ने उत्कृष्ट प्रबंधन किया है। इस भव्य शिविर ने शिव भक्तों के बीच सेवा की एक नई मिसाल पेश की है।

]]>
मुख्य विकास अधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर परखी व्यवस्थाएं https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/07/16/chief-development-officer-inspected-the-arrangements-on-the-kanwar-route/ Wed, 16 Jul 2025 18:48:43 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=2274 Read More]]>

मुख्य विकास अधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर परखी व्यवस्थाएं

Report Puneet Goel Journalist

 


कैराना। मुख्य विकास अधिकारी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करके शिवभक्तों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ मेले में तैनात मातहतों को मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए है।

 


बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीडीओ शामली विनय कुमार तिवारी कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले। वह कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित शामली-पानीपत मार्ग पर की गई साफ-सफाई, प्रकाश व चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांवड़ियों के सुरक्षित स्नान हेतु की गई बैरिकेडिंग व चिकित्सा व्यवस्था को बारीकी से परखा। सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर में उपलब्ध दवाईयों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से रुट डायवर्जन हेतु कांवड़ पथ पर की गई बैरिकेडिंग के बाबत भी जानकारी जुटाई। इस दौरान बीडीओ रोहताश कुमार, कार्यवाहक एडीओ पंचायत राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।

]]>
हापुड़ में लेखपाल की मौत के विरोध में कैराना में लेखपालों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/07/14/lekhpals-staged-a-sit-in-protest-in-kairana-against-the-death-of-a-lekhpal-in-hapur-and-submitted-a-memorandum/ Mon, 14 Jul 2025 17:08:43 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=2120 Read More]]>

हापुड़ में लेखपाल की मौत के विरोध में कैराना में लेखपालों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

 

कैराना। हापुड़ में साथी लेखपाल की आकस्मिक मौत से आक्रोशित कैराना के लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया है। उन्होंने हापुड़ के जिलाधिकारी पर लेखपाल के प्रति दमनात्मक व उत्पीड़नात्मक कार्यवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना को सौंपा है।

 

सोमवार को उत्तर-प्रदेश लेखपाल संघ(रजि.) की स्थानीय शाखा के लेखपाल संगठन की अध्यक्षा पूजा खैवाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने लेखपाल मिंटू की अध्यक्षता में प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को सौंपा। बताया कि जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी के अपमानजनक व दमनात्मक व्यवहार एवं बिना जांच की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के तनाव में लेखपाल सुभाष मीणा की मौत हो गई। इस घटना से प्रदेशभर के लेखपाल आहत है। ज्ञापन-पत्र में कहा कि आजकल कुछ अधिकारियों में सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं आमजन में पब्लिसिटी पाने की इच्छा के चलते अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित अथवा दंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिस कारण कर्मचारी तनाव के बीच रहकर नौकरी कर रहे है। नौकरी में बढ़ते कार्य दबाव एवं अधिकारियों के व्यवहार के कारण जहां कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन बिगड़ रहा है, वहीं शासकीय कार्य संपादन में भी श्रम के सापेक्ष आउट पुट अच्छा प्राप्त नही हो रहा। ज्ञापन-पत्र में मृतक लेखपाल के आश्रितों को आर्थिक सहायता, योग्यतानुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, अधीनस्थ अधिकारियों के साथ में मानवीय व्यवहार तथा कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बंध में प्रत्येक माह संगठन के पदाधिकारियों के साथ में बैठक सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। इस अवसर पर अनिता तोमर, शमशेर सिंह, छाया चौधरी, अनुराग पंवार, विजित पंवार, आफताब खां, लवकेश, शरद भारद्वाज, मुजक्किर खां आदि लेखपाल मौजूद रहे।

]]>
Deadly fire hits Kangkok shopping complex https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2019/04/11/deadly-fire-hits-kangkok-shopping-complex/ Thu, 11 Apr 2019 08:55:26 +0000 https://demo.themespiral.com/freenews/?p=112 Read More]]>

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum.

]]>
The country waits as coup rumours grow https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2019/04/11/the-country-waits-as-coup-rumours-grow/ Thu, 11 Apr 2019 08:51:05 +0000 https://demo.themespiral.com/freenews/?p=110 Read More]]>

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum.

]]>
Middle classes losing out to ultra-rich https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2019/04/11/middle-classes-losing-out-to-ultra-rich/ Thu, 11 Apr 2019 08:46:24 +0000 https://demo.themespiral.com/freenews/?p=108 Read More]]>

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum.

]]>
New duck species found in Philippines https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2019/04/11/new-duck-species-found-in-philippines/ Thu, 11 Apr 2019 08:43:41 +0000 https://demo.themespiral.com/freenews/?p=102 Read More]]>

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum.

]]>