राष्ट्रीय – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in News Portal Fri, 05 Dec 2025 00:15:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/wp-content/uploads/2025/04/The_Great_India_News_And_Directory_Logo_.png राष्ट्रीय – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in 32 32 कुख्यात ईनाम उर्फ धुरी की 6 करोड की अवैध संपत्ति कुर्क https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/12/05/illegal-property-worth-rs-6-crore-of-notorious-inam-alias-dhuri-seized/ Fri, 05 Dec 2025 00:14:47 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=4938 Read More]]>

कुख्यात ईनाम उर्फ धुरी की 6 करोड की अवैध संपत्ति कुर्क

मुकीम काला गिरोह के सक्रिय सदस्य पर पुलिस प्रशासन का चला चाबुक
एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित बडी संख्या में पुलिस फोर्स रहा मौजूद


आरोपित के खिलाफ 41 मुकदमंे दर्ज, वर्तमान मंे मुजफ्फरनगर जेल मंे है बंद
शामली। कुख्यात बदमाश मुकीम काला गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने सहित कई वारदातांे में शामिल कुख्यात बदमाश ईनाम उर्फ धुरी की करीब 6 करोड की अवैध संपत्ति को गुरुवार को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया। इस दौरान एसडीएम कैराना, सीओ कैराना सहित बडी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।


जानकारी के अनुसार कैराना के मौहल्ला आर्यपुरी निवासी कुख्यात बदमाश ईनाम उर्फ धुरी कुख्यात बदमाश मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य है, उसके खिलाफ जनपद शामली में हत्या, हत्या का

प्रयास, रंगदारी, मारपीट, बलवा, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में कुल 41 अभियोग पंजीकृत हैं। इनाम उर्फ धुरी कैराना थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पिछले दिनों कैराना पुलिस ने मुठभेड के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था और वर्तमान में वह

जिला कारागार मुजफ्फरनगर में बंद है। बदमाश ने आपराधिक घटनाओं से करीब 6 करोड रुपये की संपत्ति भी अर्जित की है। शासन के निर्देश पर पुलिस बदमाश द्वारा अर्जित की गयी संपत्ति की जांच में जुटी हुई थी। गुरुवार को एएसपी सुमित शुक्ला, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ कैराना हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी कैराना

समयपाल अत्री, थाना प्रभारी कांधला सतीश कुमार व बडी संख्या में पुलिस फोर्स ने कडी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ईनाम उर्फ धुरी पुत्र अफजाल उर्फ अफजल निवासी मौहल्ला आलकलां हाल निवासी मौहल्ला आर्यपुरी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी करीब 6 करोड की संपत्ति को कुर्क कर लिया। इस दौरान ढोल बजाकर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि

पुलिस द्वारा की गयी जांच पडताल में सामने आया था कि ईनाम उर्फ धुरी ने अपराध से यह संपत्ति अर्जित की थी। कांधला थाना प्रभारी द्वारा संपत्ति कुर्क किए जाने की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी। पुलिस द्वारा कुर्क की गयी संपत्ति पर सरकारी संपत्ति होने से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है। एएसपी ने बताया कि जनपद के अन्य माफियाआंे व गैंगेस्टरों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है, जल्द ही ऐसी सभी संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।

]]>
खेत मंे पडा मिला युवक का गोली लगा शव, क्षेत्र में सनसनी https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/12/04/the-body-of-a-young-man-found-lying-in-a-field-with-bullet-wounds-creates-a-sensation-in-the-area/ Thu, 04 Dec 2025 01:24:52 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=4886 Read More]]>

खेत मंे पडा मिला युवक का गोली लगा शव, क्षेत्र में सनसनी

कैराना के बराला राजवाहे के निकट की घटना, शव के पास पडा मिला तमंचा, आत्महत्या करने की भी आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

शामली। कैराना क्षेत्र के भूरा-बराला राजवाहे के निकट बुधवार की सुबह एक खेत मंे युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

ग्रामीणों की सूचना पर कैराना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे मंे ले लिया। मृतक की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या की आशंका जता रही है।


जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी पवन शर्मा अपने खेत पर काम करने के लिए गए थे, इसी दौरान उन्हें खेत के अंदर एक युवक का गोली लगा शव पडा मिला। पवन ने आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी जिससे बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणांे ने मामले की सूचना कैराना पुलिस को दी जिस पर कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री व अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच पडताल के दौरान पुलिस ने शव के निकट एक तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पडताल शुरू की। वहीं एएसपी सुमित शुक्ला व सीओ हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस से मामले की जानकारी ली। मृतक की जेब से आधार कार्ड व बाइक की आरसी भी बरामद हुई जिसके आधार पर उसकी पहचान हरियाणा के पानीपत जनपद के गांव राणा माजरा सिनौली निवासी परवेज पुत्र हाशिम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक युवक के संबंध में भी जांच पडताल की जा रही है।

]]>
नगर प्रशासन दबी हुई जमीन छुड़ाने पर अड़ा तो सफाई कर्मचारी अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर (हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर पुलिस को दी तहरीर) https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/11/22/the-city-administration-insisted-on-freeing-the-encroached-land-and-the-sanitation-workers-demanded-action-against-the-president-the-striking-sanitation-workers-marched-through-the-market-and-filed/ Sat, 22 Nov 2025 15:38:04 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=4460 Read More]]>

(झिंझाना की जनता परेशान)
नगर प्रशासन दबी हुई जमीन छुड़ाने पर अड़ा तो सफाई कर्मचारी अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर
(हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर पुलिस को दी तहरीर)

भूमि पैमाइश के बाद लगाए गए पिलर उखाड़ने का वाल्मीकि समाज पर आरोप

* नगर पंचायत कार्यालय में हुई समझौता वार्ता विफल ,

रिपोर्टर धर्मेंद्र शर्मा

झिंझाना। कस्बे में सफाई कर्मचारी आज तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। आज सुबह एसडीएम ऊन व अधिशासी अधिकारी की मध्यस्थता के बाद आपसी समझौता भी हो गया था। मगर पलटी लेते हुए

वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपने मोहल्ला माजरा से कुछ तख्तियां हाथ में लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप मुर्दाबाद… वाल्मीकि समाज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मेंन बाजार के रास्ते थाना पहुंचे और पुलिस को अध्यक्ष व उसके बेटे रंकित के खिलाफ समाज का उत्पीड़न करने जाति सूचक शब्द कहने का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। उधर दूसरी ओर झिंझाना नगर पंचायत ने फिर साफ किया कि मामला जमीन पर अवैध कब्जे का है कोई गाली गलौज या जाति सूचक शब्दो का नहीं है। अध्यक्ष का दावा है कि यदि किसी के पास कोई किसी तरह का सबूत है तो वें सजा भुगतने को तैयार हैं।


हड़ताली सफाई कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए आज सुबह एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी और नगर पंचायत झिंझाना के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप सफाई कर्मचारियों की बस्ती मोहल्ला माजरा में पहुंचे थे। और उसके बाद सफाई कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल समाज के प्रधान आनंद चंचल के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा था। बताया गया कि उखाड़े हुए पिलरों को जमीन पर वापस लगाने , तथा जमीन बोई गयी गाजर की फसल काटने के लिए 8 दिन का समय लेने समझौता हो गया था। तथा सफाई कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने और मौहल्ला माजरा में सुरेशपाल कश्यप का फिर से सम्मान करने की बात तय हो गई थी। मगर प्रतिनिधि मंडल के वापस मोहल्ला माजरा में पहुंचने पर शायद वह सफाई कर्मचारियों को स्वीकार नहीं हुआ और तभी कुछ देर बाद भारतीय किसान यूनियन के समर्थन पर मोहल्ला माजरा से जुलूस की शक्ल में चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप मुर्दाबाद व सफाई कर्मचारी जिन्दाबाद की नारेबाजी करते हुए मेंन बाजार के रास्ते थाने पहुंचे और थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना को अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में अध्यक्ष पर जाति सूचक शब्द कहने और वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न करने और तीन सफाई कर्मचारियों को हटाने का आरोप था।
वाल्मीकि समाज के प्रधान आनंद चंचल और इस समाज के जिला अध्यक्ष घनश्याम पारचा शामली आदि लोगों ने मीडिया को बताया कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। यदि हटाए गए कर्मचारियों को नगर प्रशासन वापस ले और सैकड़ो वर्षों से हमारी भूमि को छीनने का प्रयास ना करें तो हड़ताल खत्म करके सफाई कर्मचारी काम पर वापस आ जाएंगे वरना हड़ताल अनिश्चितकालीन है। सफाई कर्मचारियों के इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष शांता कुमार, बिल्लू राणा, आशीष चौधरी आदि के अलावा चेयरमैन के खिलाफ चलने वाले कई सभासद गण मौजूद रहे।

दूसरी और अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन और हड़ताल का कारण गाली गलौच व किसी भी किस्म की अभद्रता नही, बल्कि अवैध रूप से समाज के कुछ लोगों द्वारा भू माफिया बनकर करीब 60 बीघे सरकारी जमीन को दबाने का है। इसमें खाद के गड्डे, नवीन प्रति, पशुचर , हरिजन बस्ती और तालाब आदि की जमीन को इन लोगों ने पिछले कई दशकों से ठेका पर देकर करीब चार लाख रुपए की अवैध इंकम कर रहे हैं। अब जमीन छुड़ाने के लिए करीब 15 दिनों से लेखपाल व तहसीलदार से पैमाइश कराकर पिलर लगवाए गए थे , जिन्हे इन लोगों ने उखाड़ दिया है जमीन छुड़ाने की कार्यवाही जारी रहेगी।

 

हड़ताल के नाम पर झिंझाना की जनता परेशान क्यों

पिछले तीन दिनों से झिंझाना कस्बे में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर नगर में जगह कूड़ा पड़ा रहने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। दुर्गंध युक्त वातावरण के अलावा लोगों को बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। कस्बे के कई लोगों का कहना है कि हड़ताल से जनता को नाजायज परेशान किया जा रहा है। जबकि अपना विरोध धरना प्रदर्शन करके भी किया जा सकता था। जबकि कस्बे में कूड़ा फैलाकर और नाले बंद करके परेशान क्यों किया जा रहा है अनेकों कस्बा वासियों ने जिला प्रशासन से सफाई की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है।

ठेकेदार के भरोसे रहेगी सफाई व्यवस्था

हड़ताली कर्मचारियों से निपटने के लिए अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था उनके लिए सर्वोपरि है। सफाई व्यवस्था कराई जाएगी और इस सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।

 

नगर पंचायत में तैनात सरकारी सफाई कर्मचारी को अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए है। तथा चेतावनी भी दी कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

समीर कश्यप अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत झिंझाना

]]>
सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से यूपी पुलिस के जवान की मौत https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/11/19/up-police-constable-dies-in-fire-under-suspicious-circumstances-while-sleeping/ Wed, 19 Nov 2025 17:16:37 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=4266 Read More]]>

सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से यूपी पुलिस के जवान की मौत

संवाददाता शुभम मित्तल
कांधला।
थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी यूपी पुलिस के जवान की कमरे में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।गांव नाला निवासी 32 वर्षीय विभोर पंवार जनपद मेरठ के सिविल लाइन थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। परिजनों के अनुसार रोज की तरह वह रात में अपने कमरे में सोने चले गए थे, तभी देर रात अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब विभोर पंवार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर एकत्र हो गए। परिवार में पत्नी अंशु (28), बेटा शिवांश (6), बेटी वर्णिका (8), मां सुमन, पिता जयकुमार, छोटे भाई निखिल और आशीष (फौजी) का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन शालू की शादी हो चुकी है।अंतिम यात्रा में जनपद पुलिस और मेरठ पुलिस के अधिकारियों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्मशान घाट पर विभोर पंवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पुत्र शिवांश ने पिता को मुखाग्नि दी। उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

]]>
समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट शफकत खान https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/11/17/advocate-shafqat-khan-has-been-appointed-as-the-district-president-of-samajwadi-advocates-association/ Mon, 17 Nov 2025 01:14:28 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=4172 Read More]]>

समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट शफकत खान

कैराना। जनपद न्यायालय में वकालत करने वाले शफकत खान एडवोकेट को समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर-प्रदेश का शामली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी एडवोकेट शफकत खान को समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर-प्रदेश का शामली जिलाध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति के पश्चात उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, शफकत खान एडवोकेट से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है। वहीं, शफकत खान को समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर-प्रदेश का शामली जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित किये जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

सचित्र…

]]>
सऊदी अरब में बधुपुरा के युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम — परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/11/11/a-young-man-from-badhupura-died-tragically-in-saudi-arabia-leaving-the-village-in-mourning-family-members-are-inconsolable/ Tue, 11 Nov 2025 17:27:57 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=4024 Read More]]>

सऊदी अरब में बधुपुरा के युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम — परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

कैराना। क्षेत्र के गांव बधुपुरा में उस समय मातम पसर गया जब गांव के नौजवान तसव्वर पुत्र रुकमदीन की लाश 15 दिन बाद ताबूत में बंद होकर अपने वतन लौटी। सऊदी अरब में रोज़ी-रोटी की तलाश में गया यह युवक 26 अक्टूबर 2025 को असमय मौत का शिकार हो गया। परिजनों को जब उसकी मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। पिता रुकमदीन और मां बेसुध होकर गिर पड़े। गांव का हर शख्स गम में डूब गया।

बताया गया कि तसव्वर सऊदी अरब में पेंटिंग का काम करता था। मेहनत-मज़दूरी से परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रोज़ की तरह 26 अक्टूबर को भी वह काम पर गया, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वहीं उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटे की मौत की खबर सुनते ही मानो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। सऊदी प्रशासन की प्रक्रियाओं के चलते शव को भारत लाने में कई दिन लग गए। आखिरकार रविवार 11 नवंबर को उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

गांव बधुपुरा में जैसे ही एंबुलेंस शव लेकर पहुंची, पूरा गांव गम में डूब गया। रिश्तेदारों, दोस्तों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां बेटे के ताबूत से लिपटकर बार-बार बेहोश हो रही थी। पिता रुकमदीन की आंखें नम थीं और पूरा माहौल रुदन में बदल गया। नम आंखों और भारी दिल के साथ स्थानीय कब्रिस्तान में तसव्वर को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

गांव के लोगों ने बताया कि तसव्वर मिलनसार और मेहनती युवक था, जो हमेशा सबकी मदद के लिए आगे रहता था। उसकी मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन और केंद्र सरकार से मांग की है कि विदेशों में मेहनत-मज़दूरी करने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गांव में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है, हर किसी की जुबां पर एक ही बात — “रोज़गार की तलाश में गया बेटा अब ताबूत में लौटा है।”

]]>
⚠️ सावधान रहें — शादी के निमंत्रण कार्ड के लिंक से मोबाइल हैकिंग का खतरा ⚠️ https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/10/28/%e2%9a%a0%ef%b8%8f-beware-wedding-invitation-card-links-pose-a-risk-of-mobile-hacking-%e2%9a%a0%ef%b8%8f/ Tue, 28 Oct 2025 03:00:51 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3942 Read More]]>

⚠ सावधान रहें — शादी के निमंत्रण कार्ड के लिंक से मोबाइल हैकिंग का खतरा ⚠

 

शामली। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर बड़ी संख्या में एक लिंक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ लिखा होता है — “शादी में जरूर-जरूर आना”। यह संदेश देखने में आम निमंत्रण कार्ड जैसा प्रतीत होता है, किंतु वास्तव में यह एक साइबर जाल साबित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल अचानक हैंग होने लगता है और कुछ ही क्षणों में हैकर उसके मोबाइल का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं। इससे न केवल फोन की निजी जानकारी, फोटो, बैंकिंग डिटेल्स और पासवर्ड तक पहुंच संभव हो जाती है, बल्कि हैकर उपयोगकर्ता के सोशल मीडिया खातों को भी अपने कब्जे में ले सकते हैं।

साइबर विशेषज्ञों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह किसी परिचित व्यक्ति के व्हाट्सएप नंबर से ही क्यों न आया हो। साथ ही अपने मोबाइल में नवीनतम एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें और अज्ञात वेबसाइटों या ऐप्स से दूरी बनाए रखें।

साइबर सेल ने भी लोगों से अपील की है कि यदि इस प्रकार का कोई लिंक प्राप्त हो, तो उसे तुरंत डिलीट करें और संबंधित नंबर की शिकायत करें, ताकि अन्य लोग इस धोखाधड़ी का शिकार न बनें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — यही डिजिटल सुरक्षा की पहली शर्त है।

]]>
मस्जिद के कमरे में तिहरे हत्याकांड का छह घंटे में खुलासा, दो बाल अपचारी गिरफ्तार https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/10/12/triple-murder-case-in-mosque-room-solved-within-six-hours-two-juvenile-offenders-arrested/ Sun, 12 Oct 2025 04:58:21 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3883 Read More]]>

मस्जिद के कमरे में तिहरे हत्याकांड का छह घंटे में खुलासा, दो बाल अपचारी गिरफ्तार

पढ़ाई के दौरान पिटाई से नाराज होकर की थी महिला और दो बच्चों की हत्या

बागपत। थाना दोघट क्षेत्र के ग्राम गांगनोली में शनिवार को एक महिला और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक बागपत सुरज कुमार राय की तत्परता और नेतृत्व में गठित सात टीमों ने मात्र छह घंटे के भीतर इस तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें घटना का पूरा राज खुल गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों किशोर आरोपी मौलाना से पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान मौलाना द्वारा की गई पिटाई से वे दोनों नाराज थे। उसी रंजिश के चलते उन्होंने मौलाना के परिवार से बदला लेने के उद्देश्य से मस्जिद के कमरे में मौजूद एक महिला और दो बच्चों की हत्या कर दी।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिए हैं। थाना दोघट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

]]>
हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों की सांसद इकरा हसन को चेतावनी,पुलिस फोर्स ने सांसद आवास को छावनी में किया तब्दील https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/10/11/hindu-organization-officials-warn-mp-iqra-hasan-police-force-turns-mps-residence-into-a-cantonment/ Sat, 11 Oct 2025 20:45:12 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3876 Read More]]>

हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों की सांसद इकरा हसन को चेतावनी,पुलिस फोर्स ने सांसद
आवास को छावनी में किया तब्दील

Puneet Goel

– पुलिस प्रशासन ने तैनात रहकर पल पल की जुटाई जानकारी

– मार्गो पर नाकाबंदी कर चलाया गया चेकिंग अभियान

कैराना। सपा सांसद इकरा हसन के आवास पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पहुंचने की चेतावनी पर सांसद के आवास एवं आसपास पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया हैं। वहीं एएसपी संतोष कुमार व एडीएम सत्येंद्र सिंह नगर में डेरा डालकर पल पल की जानकारी जुटाते रहे। वहीं मार्गो पर बेरीगेटिंग कर वाहनों की चेकिंग की गई।

गत सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए विवाद के उपरांत माहौल खराब करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि दूषित मानसिकता वाले लोगों की डेटिंग व पेंटिंग शानदार तरीके से की जाएगी। कैराना सांसद इकरा हसन द्वारा मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया करने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों में उबाल आगया। जिसके बाद उन्हें ने सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन की बात कही थी। शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के कैराना पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था। सांसद के आवास के बाहर झिंझाना कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना, इंस्पेक्टर सुदेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात हैं। वहीं झिंझाना मार्ग पर सीओ श्याम सिंह व कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री अंडरपास के निकट बेरिगेटिंग कर तैनात हैं। दूसरी ओर सीएचसी के समीप मार्ग पर बेरीगेटिंग कर अतिरिक्त पुलिस व पीएसी फोर्स तैनात किया गया हैं। एएसपी संतोष कुमार ने मार्गो पर भ्रमण कर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं एडीएम सत्येंद्र सिंह कोतवाली में डेरा डाल कर पल पल की जानकारी जुटाते नजर आए।


दिनभर मार्गो पर जारी रहा, तलाशी अभियान

पुलिस ने सांसद के आवास की ओर जाने वाले सभी मार्गो पर बेरिकेडिंग कर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहन तलाशी की गई। सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा रखा गया था।

पूर्व में भी गरमा था, माहौल

पूर्व में सांसद द्वारा दिल्ली में दिए गए बयान के बाद हिन्दू रक्षादल ने विरोध जताया था। उस समय उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति ने गत 23 अप्रैल को सांसद के आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दी थी। उस वक्त भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था और शामली पुलिस ने समय रहते संगठन के कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया था। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने गांव कंडेला स्थित शिव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस लौट गए थे।

 


इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में हुई कार्रवाई

गत एक सप्ताह पूर्व जनपद सहारनपुर के गांव बीराखेड़ी निवासी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता रोहित कुमार एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। रोहित द्वारा इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से वीडियो डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का पुनः वीडियो प्रसारित किया गया था। दूसरी ओर से सांसद के कुछ समर्थकों द्वारा टीका टिपण्णी करने के बाद हिन्दू समुदाय के लोगों द्वारा उसकी जमकर निंदा की गई थी।

 

]]>
पत्नी की बेवफाई से आहत मजदूर ने चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बहन को भेजे वीडियो में सुनाया दर्द https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2025/10/04/a-laborer-hurt-by-his-wifes-infidelity-jumped-into-the-yamuna-with-his-four-children-and-sent-a-video-to-his-sister-narrating-his-ordeal/ Sat, 04 Oct 2025 05:26:08 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=3803 Read More]]>

पत्नी की बेवफाई से आहत मजदूर ने चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बहन को भेजे वीडियो में सुनाया दर्द

पुनीत गोयल

 

 

शामली। जनपद शामली के कैराना कस्बे में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। मोहल्ला खेल कला निवासी 38 वर्षीय मजदूर सलमान ने पत्नी की कथित बेवफाई से व्यथित होकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना से पूर्व उसने अपने मोबाइल फोन से रोते हुए तीन वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजे, जिनमें पत्नी और उसके प्रेमी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया।

घटना का विवरण

शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे सलमान अपनी 12 वर्षीय बेटी महक, 5 वर्षीय शिफा, 3 वर्षीय बेटे आयान और मात्र आठ माह की इनायशा को लेकर पुराने पुल से यमुना नदी में कूद गया। इस हादसे से पहले बनाए गए वीडियो में सलमान ने कहा कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सात माह से उसका जीवन नर्क बना दिया है। उसने यह भी कहा कि उसकी मौत और बच्चों की मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे।

परिजनों का बयान

सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह भाई बच्चों को साथ लेकर घर से निकला था। दोपहर में उसने वीडियो भेजा, लेकिन वे उसे ठीक से देख नहीं पाईं। शनिवार को वीडियो ध्यान से देखने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी यमुना पुल पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति चार बच्चों के साथ पुल से नदी में कूदा था।

पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और पांचों की तलाश शुरू कर दी। सीओ श्याम सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक नदी में खोजबीन जारी रही।

सलमान का दर्द वीडियो में

वीडियो में सलमान रोते हुए कह रहा है––
“महक बेटा, हम सब मर जाएंगे। हमारी मौत के जिम्मेदार तुम्हारी अम्मी और उनके साथी हैं। सात माह से उन्होंने हमारा जीना हराम कर रखा है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। सरकार या किसी और से कोई उम्मीद नहीं है। मैं चाहता हूं कि आगे कोई इंसान ऐसी गलती न करे।”

निष्कर्ष

कैराना की इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग मासूम बच्चों की जिंदगी को याद कर व्यथित हैं। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में डूबे पिता और चारों बच्चों की तलाश में जुटी है।

]]>