क्राइम – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in News Portal Sat, 11 Apr 2026 13:24:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/wp-content/uploads/2025/04/The_Great_India_News_And_Directory_Logo_.png क्राइम – The Great Indian News And Directory https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in 32 32 वारंटी गिरफ्तार, कारागार रवाना https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/04/11/warrantee-arrested-sent-to-jail-2/ Sat, 11 Apr 2026 13:24:17 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6482 Read More]]>

वारंटी गिरफ्तार, कारागार रवाना

कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे अजय कुमार निवासी ग्राम अलीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सचित्र….

]]>
7 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, सदमे में पति ने खाया जहर—मौत से मचा हड़कंप  https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/03/17/mother-of-seven-children-eloped-with-her-lover-husband-consumed-poison-in-shock-death-sparks-uproar/ Tue, 17 Mar 2026 10:24:05 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6396 Read More]]>

7 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, सदमे में पति ने खाया जहर—मौत से मचा हड़कंप 

 


मुजफ्फरनगर/बुढाना। बुढाना कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना से आहत पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला के अचानक घर से लापता होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच पति ने मानसिक तनाव में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार महिला और उसके साथ गए युवक की तलाश में जुटी है। वहीं, पति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

]]>
चोरी, गोवध, पशु क्रूरता व अवैध हथियार बरामदगी के पांच आरोपियों को कारावास व अर्थदंड https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/02/13/five-accused-of-theft-cow-slaughter-animal-cruelty-and-recovery-of-illegal-weapons-were-sentenced-to-imprisonment-and-fine/ Fri, 13 Feb 2026 04:00:00 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6330 Read More]]>

चोरी, गोवध, पशु क्रूरता व अवैध हथियार बरामदगी के पांच आरोपियों को कारावास व अर्थदंड

कैराना। कोर्ट ने चोरी, गोवध, पशु क्रूरता व अवैध हथियार बरामदगी के चार अलग-अलग मामलों में दोषी पाए जाने पर पांच आरोपियों को कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-2005 में पवन निवासी टंकी कॉलोनी शामली के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर अवैध हथियार बरामदगी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचक ने मामले की तफ्तीश करके आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। यह मामला कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन था। पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की गई, जिसके चलते कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी पवन को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व कुल 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरा मामला वर्ष-2013 का है। शौकीन निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर व नौशाद निवासी मोहल्ला खादरवाला मुजफ्फरनगर के विरुद्ध झिंझाना थाने पर गोवध अधिनियम की धारा-3/5/8 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा-11(घ) के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। विवेचक ने तफ्तीश करके आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की गई, जिसके चलते कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी शौकीन व नौशाद को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व छह-छह हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। तीसरा मामला वर्ष-2014 का है। सोनू निवासी ग्राम लुहारी खुर्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर के विरुद्ध कोतवाली शामली पर चोरी, गोवध व पशु क्रूरता के आरोप में अभियोग दर्ज हुआ था। विवेचक ने तफ्तीश करके आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की गई, जिसके चलते कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी सोनू को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व 6,050 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। चौथा मामला वर्ष-2024 का है। आरोपी नदीम निवासी गली नंबर-08 सलेख विहार शामली के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर अवैध हथियार बरामदगी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला भी कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी नदीम को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व 1500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर कोर्ट ने सभी मामलों में अतिरिक्त कारावास भुगतने के भी निर्देश दिए है।

]]>
वारंटी गिरफ्तार, कारागार रवाना https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/02/13/warrantee-arrested-sent-to-jail/ Fri, 13 Feb 2026 03:56:53 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6325 Read More]]>

वारंटी गिरफ्तार, कारागार रवाना

कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे शहजाद निवासी ग्राम बरनावी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

]]>
लूट की योजना बनाते दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो फरार https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/02/07/two-criminals-planning-a-robbery-were-injured-in-a-police-encounter-two-escaped/ Sat, 07 Feb 2026 02:26:33 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6235 Read More]]>

लूट की योजना बनाते दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो फरार

:-आरोपियों के कब्जे से तमंचे-कारतूस व बिना नंबर की स्विफ्ट कार बरामद, घायल बदमाशों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल
:-पकड़े गए दोनों बदमाश जनपद सहारनपुर के कुतुबशेर निवासी, एनकाउंटर के दौरान हेड कांस्टेबल रिंकू भाटी की बाजू में लगी बदमाशों की गोली

कैराना। तीतरवाड़ा के जंगल में स्थित ईंख के खेत में लूट की योजना बनाते बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि बदमाशों के दो साथी फरार होने में सफल रहे। एनकाउंटर के दौरान एक हेड कांस्टेबल के हाथ में बदमाशों की गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस तथा बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है।

शुक्रवार को कोतवाली कैराना पुलिस को सूचना मिली कि बिना नम्बर की स्विफ्ट गाडी सवार चार बदमाश लूट के इरादे से थानाक्षेत्र में घूम रहे है। सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तीतरवाड़ा के जंगल में बदमाशों की घेराबंदी की। स्वयं को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी रिंकू भाटी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ में घायल बदमाशों व हेड कांस्टेबल को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपना नाम व पता जहांगीर व शाहरुख निवासीगण मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर बताए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस तथा बिना नम्बर की एक स्विफ्ट कार बरामद हुई। मुठभेड़ में घायल बदमाश जहांगीर थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

 

]]>
कोर्ट से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा कारागार https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/02/07/two-warrants-absconding-from-court-arrested-sent-to-jail-3/ Sat, 07 Feb 2026 02:21:15 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6226 Read More]]>

कोर्ट से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा कारागार

कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे दिलशाद निवासी ग्राम गंदराऊ व हारुण निवासी ग्राम नंगलाराई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

]]>
युवक ने ममेरी बहन को बरामद करने की लगाई गुहार https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/02/05/the-young-man-pleaded-to-recover-his-cousin-sister/ Thu, 05 Feb 2026 15:05:05 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6197 Read More]]>

युवक ने ममेरी बहन को बरामद करने की लगाई गुहार


कैराना। ऊंचागांव निवासी ग्रामीण युवक ने अपनी ममेरी बहन के किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीण ने पुलिस से युवती को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी एक युवक ने कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि जनपद सहारनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी 21 वर्षीय ममेरी बहन उनके पास रह रही थी। विगत मंगलवार को प्रातः करीब 11 बजे वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ में घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नही लगा है। पीड़ित युवक ने पुलिस से उसकी ममेरी बहन को बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस) की धारा-87 के तहत अभियोग पंजीकृत करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।
——————-

]]>
कोर्ट से गैर-हाजिर चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, जेल रवाना https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/02/02/two-warrants-absconding-from-court-arrested-sent-to-jail-2/ Mon, 02 Feb 2026 17:51:37 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6119 Read More]]>

कोर्ट से गैर-हाजिर चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, जेल रवाना

कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे वसीम उर्फ तोतू ग्राम तीतरवाड़ा व तसव्वर निवासी ग्राम गंदराऊ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

]]>
चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्कर दबोचे कांधला पुलिस ने तस्करों से गांजा, अवैध तमंचा व कार बरामद की https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/01/28/two-drug-smugglers-were-arrested-during-a-checkpoint-kandhla-police-recovered-marijuana-an-illegal-pistol-and-a-car-from-the-smugglers/ Wed, 28 Jan 2026 14:34:08 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6104 Read More]]>

चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्कर दबोचे
कांधला पुलिस ने तस्करों से गांजा, अवैध तमंचा व कार बरामद की

शामली। कांधला पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अंबेहटा नहर पटरी से दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो आठ सौ ग्राम गांजा, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक कार बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम आदिल पुत्र याकूब निवासी मवी एवं नावेद पुत्र मुन्शाद निवासी पजीठ थाना कैराना बताए हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में गांजा तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों तस्करों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

]]>
40 लाख 80 हजार कीमत की स्मैक के साथ हिस्ट्रशीटर सहित दो तस्कर गिरफ्तार https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/2026/01/28/two-smugglers-including-a-history-sheeter-arrested-with-smack-worth-rs-40-80-lakh/ Wed, 28 Jan 2026 14:22:28 +0000 https://news.thegreatindiannewsanddirectory.in/?p=6089 Read More]]>

40 लाख 80 हजार कीमत की स्मैक के साथ हिस्ट्रशीटर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद की 204 ग्राम अवैध स्मैक, तस्करों पर मुकदमा दर्ज
शामली। गढीपुख्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लाख 80 हजार रुपये कीमत की 204 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनसे तस्करी के कारोबार के संबंध में भी पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डीआईजी सहारनपुर के निर्देश पर जनपद पुलिस ने आपरेशन सवेरा अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड का अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत गढीपुख्ता पुलिस देर रात यूनुसपुर पुलिया पर चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 204 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तस्करों ने अपने नाम महसूब पुत्र रहमत निवासी गांव पलठेडी थाना गढीपुख्ता व महराब पुत्र इरशाद निवासी गांव फतेहपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया महसूब थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमें भी दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बरामद की गयी स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 40 लाख 80 हजार रुपये बतायी गयी है। फिलहाल दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनके मादक पदार्थ तस्करी कारोबार के संबंध में कडाई से पूछताछ की जा रही है।

]]>