कर्म हॉस्पिटल का मंत्री धर्म सिंह सैनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया
कर्म हॉस्पिटल का मंत्री धर्म सिंह सैनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया

कैराना। कस्बे के पानीपत रोड निकट तीतरवाडा चुंगी पर स्थित कर्म हॉस्पिटल का उद्घाटन मंत्री धर्म सिंह सैनी द्वारा फीता काटकर किया गया। डॉक्टर गुरदीप सिंह सैनी द्वारा बताया गया कर्म हॉस्पिटल में बच्चों की सभी बीमारियों का इलाज सुचारु रुप से किया जाएगा कर्म हॉस्पिटल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष डॉक्टर श्रवण, डॉक्टर सुभाष पांचाल, डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, डॉक्टर देवेन्द्र सैनी, डॉक्टर सतपाल कश्यप एवं समस्त चिकित्सक, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अतुल मित्तल, कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान अस्लाम आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने कर्मा सैनी, डॉक्टर रविन्द्र कुमार सैनी, डॉक्टर नरेन्द्र कुमार सैनी, डॉक्टर गुरदीप सिंह सैनी को शुभकामनाएं दी।

















































