ठंड का दिखने लगा असर, गर्म कपडों में नजर आए लोग

ठंड का दिखने लगा असर, गर्म कपडों में नजर आए लोग

सुबह के समय ठंडी हवाओं व आसमान में बादल छाने से बदला मौसम का मिजाज


दोपहर में निकली धूप से मिली राहत, बाजारों में गर्म कपडों की खरीददारी तेज


शामली। ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढने लगा है। गुरुवार की सुबह आसमान मंे बादल छाने व ठंडी हवाआंे से तापमान में गिरावट आयी जिससे लोगों को गर्म कपडों का सहारा लेना पडा। दोपहर के समय निकली धूप के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली।


जानकारी के अनुसार दिसम्बर माह के शुरू होते ही अब मौसम में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ रहा है। गुरुवार की सुबह मौसम में अचानक परिवर्तन नजर आया। आसमान में बादल छाने व ठंडी हवाएं चलने से लोग कंपकंपा उठे। हालांकि कुछ समय बाद हल्की धूप निकली लेकिन फिर से बादल छा गए। ठंड में अचानक बढोत्तरी होने से लोगों को गर्म

कपडों का सहारा लेना पडा। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर के समय एक बार फिर आसमान में बादल छाने व ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान दिखे।

दूसरी ओर ठंड बढने के साथ ही बाजारों में भी गर्म कपडों की खरीददारी शुरू हो गयी है। शहर में कई दुकानों पर गर्म कपडे खरीदने के लिए लोगों की भीड लगने लगी है। जर्सियां, जरकीन, टोपे, मफलर की खरीददारी तेज हो गयी है, वहीं अभी से गर्म हीटरों की भी खरीददारी के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि आगामी दिनों में कोहरा, ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर और ज्यादा बढेगा