सेंट आर. सी. स्कूल के खिलाड़ियों ने मा. विधायक खेल स्पर्धा में परचम लहराया; स्वर्ण व रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया

सेंट आर. सी. स्कूल के खिलाड़ियों ने मा. विधायक खेल स्पर्धा में परचम लहराया; स्वर्ण व रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया
विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

Report Puneet Goel 

कैराना, 21 नवंबर। सेंट आर. सी. साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल, कैराना के विद्यार्थियों ने मा. विधायक खेल स्पर्धा—विधानसभा क्षेत्र कैराना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अपने अदम्य उत्साह, अनुशासन और श्रेष्ठ खेल-कौशल के बल पर खिलाड़ियों ने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

विदित हो कि 20 एवं 21 नवंबर को भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, शामली द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2025-26 के अंतर्गत यह भव्य खेल महोत्सव आयोजित किया गया। सेंट आर. सी. विद्यालय के खिलाड़ियों ने इसमें उत्साहपूर्ण भागीदारी कर शानदार उपलब्धियाँ अर्जित कीं।

विजेताओं की सूची—

वॉलीबॉल (स्वर्ण पदक): उमर नवाज़, अब्दुल रहमान, कुणाल सैनी, निर्भय, अरमान

बैडमिंटन (स्वर्ण पदक): असजद, लक्ष्य, सोनाक्षी सैनी, श्रद्धा

100 मीटर दौड़ (स्वर्ण): सोनाक्षी सैनी

विशेष उपलब्धि: सोनाक्षी सैनी ने कुल चार स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता की विशेष खिलाड़ी का गौरव प्राप्त किया।

वेट लिफ्टिंग (स्वर्ण): मोहम्मद सलमान

लंबी कूद: सोहेब (स्वर्ण), वैसर (रजत)

ऊँची कूद: शुभम (स्वर्ण), लक्ष्य (रजत)

100 मीटर दौड़: अर्णव भारद्वाज (स्वर्ण)

प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक श्री यशपाल पवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का समन्वय जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेम, सहयोग और खेल-भावना के साथ निरंतर प्रगति करने हेतु प्रेरित किया।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय पीटीआई श्री अंकित चौहान के सफल एवं अनुशासित प्रशिक्षण को दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह में लोकेंद्र तोमर, प्रशांत शर्मा, प्रमोद कुमार, अमित वर्मा, शुभम कर्णवाल, इमरान अली, विवेक चौहान, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।