ऊँचागांव के वीर सपूत नितिन फौजी का आकस्मिक निधन

ऊँचागांव के वीर सपूत नितिन फौजी का आकस्मिक निधन

Puneet Goel

शामली। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई जब यह खबर सामने आई कि गाँव ऊँचागांव के वीर सपूत भाई नितिन फौजी का हृदय गति रुक जाने (हार्ट फेल) से आकस्मिक निधन हो गया। माँ भारती के इस वीर लाल ने अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से हमेशा गाँव और समाज का गौरव बढ़ाया था। अचानक हुई इस घटना ने परिवार, ग्रामवासियों और पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

गाँव के लोग गमगीन माहौल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं हर किसी की आँखें नम हैं। नितिन फौजी की असामयिक विदाई से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।

सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।