समिति गठन और सदस्यता अभियान को मिला व्यापक समर्थन

समिति गठन और सदस्यता अभियान को मिला व्यापक समर्थन

Puneet Goel

रामपुर से बड़ी खबर : भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में संगठन विस्तार की नई पहल

रामपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान को लगातार गति मिल रही है। आज प्रदेश कार्यालय मीनाक्षी चौक पर जनपद रामपुर से बड़ी संख्या में किसान साथियों ने पहुँचकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण के इस अवसर पर संगठन विस्तार को और मजबूत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ कीं।

इकराम मलिक को उत्तर प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।

चौधरी नसीम को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष, रामपुर बनाया गया।

चौधरी शाह आलम ने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की आवाज़ को बुलंद करने के लिए निरंतर संघर्षरत है। नई जिम्मेदारियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों की आवाज़ और अधिक प्रखरता से गूँजेगी।

संगठन ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

👉 यह सदस्यता अभियान आने वाले दिनों में और भी तेज़ी से जारी रहेगा, जिससे किसानों और मजदूरों की ताकत और अधिक संगठित रूप में सामने आएगी।