भव्य योग साधना एवं देशभक्ति समारोह में गूंजे स्वतंत्रता के स्वर

भव्य योग साधना एवं देशभक्ति समारोह में गूंजे स्वतंत्रता के स्वर

Puneet Goel

कैराना। डी.के. कॉन्वेंट स्कूल, टीचर्स कॉलोनी कैराना स्थित भारतीय योग संस्थान के साधना केंद्र में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस महोत्सव का

 

आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्य समाज के विद्वान पुरोहित विजय भारद्वाज और स्कूल निदेशक राजकुमार सेन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भारत माता को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, सैल्यूट किया गया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।

योग शिक्षिका मधु सैनी के निर्देशन में ओम उच्चारण और गायत्री मंत्र के साथ योग सत्र प्रारंभ हुआ। इस दौरान संजय राजवंशी ने वृक्षासन, मांगे राम ने सूर्य नमस्कार, बबीता गोयल ने ताड़ासन, रेनू राजवंशी ने कोणासन, वीरेंद्र सैनी ने उष्ट्रासन व सिंह गर्जनासन, संजय गोयल ने हास्यासन, घनश्याम सिंह ने भुजंगासन, अमित सैनी ने मकरासन, अमन वर्मा ने मरकटासन और विक्की कंसल ने सेतुबंधासन करवाया। तत्पश्चात संजय राजवंशी ने प्राणायाम व ध्यान क्रिया कराई।

 

विजय भारद्वाज शास्त्री ने योग और यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नारी सम्मान विषयक गीत प्रस्तुत किया, जबकि निदेशक राजकुमार सेन ने स्वतंत्रता का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

समारोह में संजय गर्ग, मनीष (विक्की), राजीव राजवंशी, सुमन रोहिला, कोमल गर्ग, सोनू, चुन्नी लाल अरोरा समेत अनेक साधक-साधिकाएं उपस्थित रहे। संचालन संजय राजवंशी ने किया और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।