समाज के प्रबुद्ध लोगों को गरीबों की मदद को आगे आना चाहिएः डीएम नगर पालिका द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण समारोह मंे बोले डीएम अरविन्द कुमार चौहान पालिका द्वारा 229 जरूरतमंद लोगों को प्रदान किए गए कंबल
समाज के प्रबुद्ध लोगों को गरीबों की मदद को आगे आना चाहिएः डीएम
नगर पालिका द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण समारोह मंे बोले डीएम अरविन्द कुमार चौहान
पालिका द्वारा 229 जरूरतमंद लोगों को प्रदान किए गए कंबल

शामली। सोमवार को नगर पालिका द्वारा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबलांे का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित द्वारा कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने कहा कि निःसहाय की सेवा भगवान की सेवा है। मानव होने के नाते एक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करें, यही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। नगर पालिका द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बेहद सराहनीय है। नगर

पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि गरीब एवं वचितों की सहायता के लिए हम दिनरात कार्य करते है तथा उनके लिए हमेशा तत्पर रहते है। पालिका द्वारा सोमवार को 229 जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किए गए। पालिका का प्रयास है कि शहर के वार्डाे में जो गरीब, निःसहाय, वृद्ध व विधवा आदि है उनको चिन्हित कर, कम्बल दिया जाए। संचालन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने किया। इस अवसर पर सभासद अजीत निर्वाल, सभासद अरविन्द खटीक, प्रमोद जांगिड, तोहिद रहमानी, डा. राजेन्द्र संगल, रामनिवास सैनी, विनोद तोमर, सन्दीप कुमार, संजय उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।

















































