दिव्यांग बच्चों व पीएमश्री विद्यालय के बच्चों को कराया करनाल का भ्रमण राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान मंे बच्चों को दी गयी विभिन्न जानकारियां
दिव्यांग बच्चों व पीएमश्री विद्यालय के बच्चों को कराया करनाल का भ्रमण
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान मंे बच्चों को दी गयी विभिन्न जानकारियां

शामली। समेकित शिक्ष़्ाा के तहत सोमवार को दिव्यांग बच्चों को हरियाणा के करनाल का भ्रमण कराया गया। इससे पूर्व दिव्यांग बच्चों की बस को सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को ऐतिहासिक नगरी करनाल के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को जनपद के दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक नगरी करनाल का भ्रमण कराया गया। इससे पूर्व सीडीओ विनय कुमार तिवारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण में जनपद के 150 दिव्यांग बच्चों, पीएमश्री विद्यालय के 120 बच्चों को करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण

कराया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक, पांच-पांच शिक्षक, जनपद में कार्यरत 11 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल रहे। करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में बच्चों को कृषि विज्ञान से संबंधित अनेक बिंदुओं एवं नवीन अनुसंधानों के विषय में बताया गया। पशुओं और कृषि क्षेत्र के अंतर्गत दुग्ध उत्पादों की किस्मों और पशुधन के रख रखाव के बारे जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला समन्वयक राहुल कुमार, सुशील, जितेन्द्र कुमार, शोभित मलिक, भोला कुमार, सुनील कुमार, सचिन, जिला व्यायाम शिक्षक सचिन कुमार, आनंद पाल, रेशमा, मुनेश मलिक, पूजा, अलका शर्मा, वंदना आदि भी मौजूद रहे।

















































