नगर पालिका ने जरूरतमंदों को वितरित किए 104 कंबल

नगर पालिका ने जरूरतमंदों को वितरित किए 104 कंबल


सर्दी के मौसम को देखते हुए नगर पालिका द्वारा पालिका मंे हुआ आयोजन

शामली। सर्दी में गरीबों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका द्वारा बुधवार को गरीब, असहाय व जरूरमंद लोगों को 104 कंबलांे का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन ने संयुक्त रूप से कंबल वितरित किए।


जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर पालिका में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि रात के अंधेरे में इस कडकडाती ठिठुरन भरी सर्दी में जब सारा जहां अपने घरों में सुरक्षित रहता है और समाज का एक वंचित, निःसहाय व गरीब वर्ग रात में सर्दी से ठिठुरते हुए राते काटता है। गरीबों की समस्या को लेकर पालिका का यह प्रयास सराहनीय है। पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि प्रथम दिवस 104 गर्म कम्बलों का वितरण किया गया है। सभी वार्ड सभासदों को कम्बल वितरण पर्ची भेजी गयी है, जिन्हें वह जरूरतमंदों को देकर नगर पालिका में भेजेंगे ताकि ऐसे लोगों को कंबल दिए जा सके। कार्यक्रम का संचालन सभासद रोबिन गर्ग ने किया। इस अवसर पर सभासद अरविन्द खटीक, प्रमोद जांगिड, आशीष गुप्ता, तोहिद रहमानी, डा. राजेन्द्र संगल, रामनिवास सैनी, सभासद प्रतिनिधि सन्दीप कुमार, संजय उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।