शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों को 16 व्हील चेयर वितरित
शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों को 16 व्हील चेयर वितरित

कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी बांटे गए

शामली। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों को व्हील चेयर व कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।

जानकारी के अनुसार बुधवार को विकास भवन में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही है जिनका लाभ भी मिल रहा है। इस अवसर पर सीडीओ ने शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों को 16 व्हील चेयर वितरित की। इसके अलावा कक्षा 9 व 10 में पढने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

















































