सेंट द्रोण स्कूल के बच्चों ने किया आगरा का टूर

सेंट द्रोण स्कूल के बच्चों ने किया आगरा का टूर


शामली। कस्बा कांधला स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के छात्रों का एक दल आगरा के शैक्षिक टूर पर गया तथा वहां की ऐतिहासिक इमारतों ताजमहल व अन्य स्थलों का भ्रमण किया। टूर को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया।

जानकारी के अनुसार कांधला स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक नगरी आगरा पहुंचकर वहां के ऐतिहासिक स्थल ताजमहल व अन्य इमारतों का भ्रमण किया। स्कूल के चीफ अकाउंटिंग आफिसर अभय हुड्डा ने बताया कि यह दौरा केवल मनोरंजन के लिए नहीं था, बल्कि छात्रों को व्यवहारिक और अतिरिक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था।

स्कूल प्रबंधक अमन शर्मा ने कहा कि केवल पाठ्यक्रम पर आधारित शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है। बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा, हमारे देश के समृद्ध इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करना चाहिए। इस तरह के शैक्षिक टूर उन्हें सामाजिक, ऐतिहासिक और कलात्मक समझ विकसित करने में मदद करते हैं। इस दौरान शशांक मित्तल, शुभम शर्मा, एकता कपूर, नेहा शर्मा, आरिज व अमन आदि भी मौजूद रहे।