विद्युत संविदा कर्मचारी संघ मे आए 4 नए चेहरे
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ मे आए 4 नए चेहरे
रिपोर्टर धर्मेंद्र शर्मा
झिंझाना। उत्तर प्रदेश संविदा कर्मचारी संघ शामली में संगठन का विस्तार करते हुए चार नए चेहरों को शामिल किया गया है। यह विस्तार संगठन के संरक्षण यशवीर सिंह द्वारा किया गया है।
एक लिखित जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा कर्मचारी संघ शामली के संरक्षक यशवीर सिंह ने विद्युत संविदा कर्मचारी रामकुमार चौहान को जिला इकाई में संगठन मंत्री और नदीम को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया है। इसके अलावा संदीप कुमार को विद्युत उपखंड द्वितीय कांधला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा तारिक जंग को महामंत्री नियुक्त किया है। नए चेहरों से संगठन के अनुरूप काम करने की अपेक्षा की गई है। आने वाले नये लोगों ने भी संगठन के प्रति काम करने का भरोसा दिलाते हुए आभार व्यक्त किया है।

















































