सेंट आर.सी. स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में नन्हें प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
सेंट आर.सी. स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में नन्हें प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

कैराना, 22 नवंबर।
सेंट आर.सी. साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल (10+2), कैराना में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैदान में नन्हें-मुन्नों के जोश और ऊर्जा से वातावरण गुंजायमान रहा।
विद्यालय की ओर से आयोजित सौ मीटर दौड़, बाधा दौड़, ऊँची कूद, गोला फेंक, रस्साकशी, बैडमिंटन, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिणामों में अरिका, हैदर ने रजत पदक, नबीला, परिजा व वेदांश ने कांस्य पदक जीतकर अपना परचम लहराया। ऊँची कूद में अरहम, तान्या, मौ० अरहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि शिवा, तानिया, फैज ने रजत और मुस्कान, आयशा, अब्दुल्ला ने कांस्य पदक हासिल किए।
रस्साकशी प्रतियोगिता में शाद, जिया, प्रियंक (प्रथम टीम) ने गोल्ड, दिव्यांश, रूही, शान ने रजत तथा मौ० अहमद, हमारे, सियारा टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किए। स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का खिताब अब्दुल्ला खान, आरव, हमाद ने अपने नाम किया। बैडमिंटन में कक्षा 10 की छात्रा आयूब, कक्षा 8 की अरवा, तथा कक्षा 6 की मेघा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता को सिद्ध किया।
प्रतियोगिता की सफलता में पीटीआई जीशान चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय निदेशक एवं प्रधानाचार्य द्वारा मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निदेशक मंडल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका, विवेक, रिया, मोनिका, मिंटू, अजय, रीना, शमीम, सोनम, सत्यवीर, अरुण, किरण, अंजलि, रूकया, मुहम्मद शाहिल, इरफ़ान, इन्दु, खुशी, वर्धा, सोफिया, नवीन कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

















































