अजब सिंह इंटर कॉलेज में पुलिस गोष्ठी, छात्र-छात्राओं को भी जानकारी

अजब सिंह इंटर कॉलेज में पुलिस गोष्ठी, छात्र-छात्राओं को भी जानकारी

संवाददाता शुभम मित्तल
कांधला।
विकासखंड क्षेत्र के गांव पंजोखरा स्थित अजब सिंह इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं व छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बढ़ते अपराधों से बचाव के तरीके बताए और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया।गोष्ठी में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह एवं देवेंद्र सिंह तेवतिया और महिला कांस्टेबल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस का मकसद छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए सक्षम करना है।उन्होंन कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं, जिनकी जानकारी सभी छात्राओं तक पहुंचना जरूरी है।मुख्यमंत्री द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, 1090,181,112,1098 सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और इन नंबरों का सही समय पर उपयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में पुलिस टीम ने सभी छात्रों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने और साइबर अपराधों से बचने की अपील की। इस दौरान इंटर कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।