अमित कटारिया रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत

अमित कटारिया रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत

संवाददाता शुभम मित्तल

 


कांधला।
कस्बा निवासी अमित कटारिया को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।रविवार को पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष रामदास आठवले द्वारा अमित कटारिया को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अमित कटारिया संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपा।जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अमित कटारिया ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास को वह मेहनत और समर्पण से पूरा करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की और उनके नेतृत्व में संगठन को और आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। और उनका फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया।