ऊँचागांव का वीर सपूत नितिन फौजी पंचतत्व में विलीन, नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई
ऊँचागांव का वीर सपूत नितिन फौजी पंचतत्व में विलीन, नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

शामली। ऊँचागांव के वीर सपूत नितिन फौजी के आकस्मिक निधन ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर
दिया। मंगलवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गाँव पहुँचा तो चारों ओर सन्नाटा छा गया। हर आँख नम थी, हर चेहरा दुःख से भरा था।
गाँव की गलियों से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जनसैलाब अपने वीर पुत्र की एक झलक पाने के लिए व्याकुल था। जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर अपने साथी को विदाई दी। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए। माँ-बाप और परिजनों की करुण पुकार ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
अंतिम संस्कार के समय मानो पूरा गाँव गम में डूब गया। लोगों ने नितिन फौजी को नम आँखों और भरे हृदय से अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि नितिन फौजी सिर्फ उनके बेटे या भाई नहीं थे, बल्कि पूरे क्षेत्र का गर्व और शान थे।
गाँव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान और उनकी स्मृति हमेशा अमर रहेगी।
लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि माँ भारती के इस वीर सपूत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

















































