वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित लेखन प्रतियोगिता, छात्रों को मिले पुरस्कार
वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित लेखन प्रतियोगिता, छात्रों को मिले पुरस्कार
पुनीत गोयल

शामली। वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली में शनिवार को “लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड” विषय पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 26 छात्राओं ने भाग लिया, जो मानक क्लब के सदस्य हैं।

प्रतियोगिता में छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो (बी आई एस) की विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बी आई एस केयर ऐप के उपयोग के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पर हिमांशु कोरी (कक्षा 12 ब) और बलवंत मलिक (कक्षा 10 ए) ने 1,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आशकारा प्रवीण (कक्षा 12 ब), सुमन, और नयना (कक्षा 6 ब) को 750 रुपए का पुरस्कार दिया गया। तृतीय स्थान पर आरजू और नैना (कक्षा 12 ब) को 400 रुपए, एवं चतुर्थ स्थान पर नीतू और हिमांशी (कक्षा 10 ब) को 300 रुपए का नगद पुरस्कार मिला।
इस प्रतियोगिता का आयोजन बी आई एस क्लब कुरमाली के मेंटर कंवर पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन आशीष वर्मो ने विद्यार्थियों को विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी असली नकली पहचान के विषय में जानकारी दी।
सभी भाग लेने वाले छात्रों को प्रोत्साहन के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए, जिसमें नोटबुक, पेन, और कीट शामिल थे। कार्यक्रम में नीतेश कुमार, चंद्रभूषण, नीरज कुमार, और अजय कुमार का भी योगदान रहा। प्रतियोगिता का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और छात्रों ने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया।

















































